हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2023: शेड्यूल जारी होने के बावजूद पाकिस्तान के खेलने पर सस्पेंस, PCB प्रवक्ता ने दिया ये बयान

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 Pakistan Team

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान के वर्ल्ड कप खेलने पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को कहा कि उसे टूर्नामेंट के मेजबान पड़ोसी देश भारत में टीम भेजने के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत है।

एक बयान में पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को मैच स्थलों सहित भारत के किसी भी दौरे के लिए पाकिस्तान सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है। हम मार्गदर्शन के लिए सरकार के साथ संपर्क कर रहे हैं और जैसे ही प्रतिक्रिया आएगी, वह इवेंट अथॉरिटी – आईसीसी को अपडेट देगा। पीसीबी प्रवक्ता ने कहा- यह स्थिति उस बात के अनुरूप है जो हमने कुछ हफ्ते पहले आईसीसी को बताई थी जब उन्होंने हमारे साथ मसौदा कार्यक्रम साझा किया था। उन्होंने हमारी प्रतिक्रिया मांगी थी।

पाकिस्तान को उठाना पड़ सकता है नुकसान 

दरअसल, एशिया कप के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रही है। ऐसे में पाकिस्तान भी इस बात पर अड़ गया था कि सरकार से मंजूरी के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि पाकिस्तान यदि आईसीसी ईवेंट में पार्टिसिपेट नहीं करता है तो उसे भविष्य में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह वर्ल्ड कप खेलने भारत न आए।

विज्ञापन

5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा आयोजन 

बहरहाल, 10 टीमें 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खिताब के लिए लड़ेंगी, जिसमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें सभी टीमें कुल 45 लीग मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे होंगे।

आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान का शेड्यूल

6 अक्टूबर – बनाम क्वालीफायर 1, हैदराबाद

विज्ञापन

12 अक्टूबर – बनाम क्वालीफायर 2, हैदराबाद

15 अक्टूबर – बनाम भारत, अहमदाबाद

विज्ञापन

20 अक्टूबर – बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु

23 अक्टूबर – बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई

विज्ञापन

27 अक्टूबर – बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई

31 अक्टूबर – बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

विज्ञापन

4 नवंबर – बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु

12 नवंबर – बनाम इंग्लैंड, कोलकाता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola