ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है टीम इंडिया अभी तक अपने सभी मैच जीते है लेकिन अब हार्दिक पांड्या की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ा दी है। बीसीसीआई लगातार हार्दिक की चोट पर नजरें बनाए हुई है। वहीं अब हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जिससे टीम इंडिया की थोड़ी मुश्किलें भी बढ़ गई है। हार्दिक पर अब तीन मैचों तक बाहर रहना का खतरा मंडरा रहा है।
कितने मैचों से बाहर हो सकते हैं हार्दिक
इन दिनों हार्दिक पांड्या नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टर्स की निगरानी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं जिसमें वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही बाहर थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भी हार्दिक के खेलने की संभावना काफी कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, “हार्दिक के टखने में काफी सूजन है जिसके चलते उनको काफी दर्द भी हालांकि, उनको किसी प्रकार का फ्रैक्चर नहीं हुआ है। हार्दिक जब तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते वो खेल नहीं पाएंगे।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आर अश्विन की Playing 11 में वापसी तय! स्टार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
हार्दिक की वापसी को लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। बात दें, हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। टूर्नामेंट में हार्दिक कमाल की फॉर्म में थे बल्ले और गेंद दोनों से हार्दिक कमाल कर रहे थे।
29 अक्टूबर को होगी भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत
अब विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना 6वां मुकाबला इंग्लैंड के साथ 29 अक्टूबर को खेलेगी। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विश्व कप 2023 में जीत का छक्का लगाना चाहेगी। अभी तक भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमों को हराया है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
20 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
43 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines