ODI World Cup 2023: दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक और सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत विश्व कप 2023 में बेहद ही खराब रही है। अपने खराब प्रदर्शन से इस टीम ने फैंस को काफी निराश किया है। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच हारने के बाद अब कंगारू टीम जीत की पटरी पर लौटने की राह खोज रही है। इसी बीच तीसरे मैच से पहले टीम के लिए खुश खबरी सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले है, जिससे विश्व कप में कंगारू टीम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।
ट्रेविस हेड की होगी वापसी
उंगली में चोट लगने के चलते टीम से बाहर चल रहे ट्रेविस हेड अब ठीक हो चुकें हैं और अब वे प्रैक्टिस के लिए नेट्स पर लौट आए हैं। बता दें, विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच श्रीलंका के साथ होने वाला है। इस मैच के लिए ट्रेविस हेड की कंगारू टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हेड को सितंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि, उनको विश्व कप के शुरुआती मैचों से बाहर बैठना पड़ा लेकिन टीम में उनको शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: केएल राहुल को मिला ‘बेस्ट फील्डर’ अवॉर्ड, विराट कोहली के रिएक्शन ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो
चोट को लेकर हेड ने दी जानकारी
क्रिकेट.कॉम.एयू से बात करते हुए ट्रेविस हेड ने बताया कि, “यह अच्छी तरह से हो रहा है, और शायद हमारी उम्मीद से बेहतर है। जब हमने सर्जरी नहीं कराने का फैसला किया, जिसका मतलब 10 सप्ताह की रिकवरी होता, तो हमें बताया गया कि स्प्लिंट के साथ कम से कम छह सप्ताह लगेंगे, इससे पहले कि हम दोबारा खेलने पर विचार करें। इस समय को पूरा करने और रिकवरी होने तक मुझे बाहर रहना पड़ा लेकिन अब मैं अपनी टीम और साथियों से जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हूं।”
आगे हेड का कहना है कि, श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी को लेकर अभी कुछ कह नहीं सकता, लेकिन नीदलरलैंड के खिलाफ अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में मेरी जरुर वापसी होगी। बता दें, ऑस्ट्रेलिया टीम का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ है और उसके बाद नीदरलैंड से कंगारू टीम भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
53 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines