ODI World Cup 2023 AUS vs SL: वनडे विश्व कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की भिडंत होने वाली है। दोनों टीमें अपनी जीत के लिए तरस रही है। अपने शुरुआती दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और क्या होगा पिच का मिजाज आइए जानते है।
वैसे तो एकाना का पिच को काफी धीमी पिच माना जाता है लेकिन अभी तक इस विश्व में ये पिच काफी अच्छी रही है। इसी पिच पर साउथ अफ्रीका ने विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अभी तक देखा गया है कि इस पिच पर जो टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है उसके बल्लेबाजों को रन बनाने में उतनी मुश्किल नहीं हो रही है। लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिलने के चलते बल्लेबाजों को रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि, वो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करें।
ये भी पढ़ें:- World Cup: इंग्लैंड को 8वीं बार होना पड़ा उलटफेर का शिकार, टी20 वर्ल्ड कप में भी दो बार नीदरलैंड ने पटका
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका
इस मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग चुका है। टीम के कप्तान दसुन शनाका चोट के चलते पूरे विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद अब टीम की कप्तानी कुशल मैंडिस करते हुए दिखाई देंगे। बता दें, मैंडिस विश्व कप 2023 में अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इस विश्व कप में वो श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। दो मैचों में मैंडिस अभी तक 198 रन बना चुके हैं। आज एक बार फिर से उनके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें, तो इस टीम ने फैंस को काफी निराश किया है। साल 1992 के बाद ये पहली बार है कि जब विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो मैच हारे है। आज श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, कासुन राजिथा,
ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा , जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
9 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
49 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines