World Cup: इंग्लैंड को 8वीं बार होना पड़ा उलटफेर का शिकार, टी20 वर्ल्ड कप में भी दो बार नीदरलैंड ने पटका

World Cup Upsets England: इंग्लैंड की टीम 2011 से लेकर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप में कुल पांच बार उलटफेर का शिकार हो चुकी है। वहीं

england-cricket-team-8th-upset-in-history-of-world-cups-afghanistan-beats-in-odi-world-cup-2023

england-cricket-team-8th-upset-in-history-of-world-cups-afghanistan-beats-in-odi-world-cup-2023

ODI World Cup: इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान से 69 रनों से हारकर उलटफेर का शिकार हो गई है। फैंस के लिए शायद यह काफी नया होगा। लेकिन अगर इतिहास के पन्नों को पलटें तो अंग्रेजों के लिए यह कुछ नया नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप में पांचवीं बार यह टीम उलटफेर का शिकार हो गई है। इतना ही नहीं दो बार टी20 वर्ल्ड कप में भी इंग्लिश टीम को नीदरलैंड की टीम पटक चुकी है। इसलिए इंग्लैंड के लिए यह उलटफेर कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन

पर खास बात यह है कि इस बार इंग्लैंड बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरी है। इस कारण टीम को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वनडे चैंपियन बनी इंग्लिश टीम की इस बार शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अपने पहले तीन में से दो मैच गंवा दिए हैं। ऐसे में अब आने वाले मुकाबलों में अगर एक भी हार मिली तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन

कब-कब उलटफेर का शिकार हुई इंग्लैंड?

  • 2009 टी20 वर्ल्ड कप- नीदरलैंड ने 4 विकेट से हराया
  • 2011 वनडे वर्ल्ड कप- आयरलैंड ने 3 विकेट से हराया
  • 2011 वनडे वर्ल्ड कप- बांग्लादेश ने दो विकेट से हराया
  • 2014 टी20 वर्ल्ड कप- नीदरलैंड ने 45 रनों से हराया
  • 2015 वनडे वर्ल्ड कप- बांग्लादेश ने 15 रनों से हराया
  • 2019 वनडे वर्ल्ड कप- कमजोर श्रीलंकाई टीम ने 20 रन से हराया
  • 2022 टी20 वनडे वर्ल्ड कप- आयरलैंड ने 6 रन (DLS) से हराया
  • 2023 वनडे वर्ल्ड कप- अफगानिस्तान ने 69 रनों से हराया

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर रच दिया इतिहास, 8 साल बाद वर्ल्ड कप में खत्म हुआ हार का सिलसिला

विज्ञापन

मैच का संक्षिप्त विवरण

इस मैच में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 284 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने सर्वाधिक 80 रन बनाए थे। टॉप ऑर्डर के विकेट गिरने के बाद मध्यक्रम में इकराम अलिखिल ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत में मुजीब उर रहमान के 28 और राशिद खान के 23 रनों से स्कोर 280 के पार पहुंचा दिया। फिर गेंदबाजी में भी इन दोनों ने 3-3 विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम को 215 के स्कोर पर ढेर कर दिया। मुजीब को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अंग्रेज टीम के लिए हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 66 रन बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ