IPL 2026, Nitish Rana: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी नितीश राणा ने एक बड़ा खुलासा किया है. राणा ने बताया कि किसके कहने पर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) ज्वाइन की थी. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का हिस्सा थे.
राणा के मुताबिक, इस फैसले में उनकी मदद किसी और ने नहीं, बल्कि टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने की थी जो दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राणा ने इस बारे में खुलकर बात की है.
किसके कहने पर नितीश राणा ने ज्वाइन की DC?
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नितीश राणा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ एक ही इंसान से पूछा था कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स जॉइन करनी चाहिए या नहीं और वो थे ऋषभ पंत. राणा ने कहा, “एक ही बंदा था जिससे मैंने पुछा था कि मुझे DC ज्वाइन करना चाहिए या नहीं, वो ऋषभ ही था. क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत खेला है और टीम की कप्तानी भी की है. वह टीम की सभी अंदरूनी बातें जानता था. मुझे उस दौरान लगा कि यही सही बंदा है जिससे मैं पुछ सकता हूं कि मैं अपने जीवन में जो फैसला लेने जा रहा हूं वो सही है या नहीं. क्योंकि वह भी मुझे अच्छी तरह से जानता है.”
पंत ने 3 सेकंड में दे दिया जवाब
राणा ने आगे बताया कि पंत ने उन्हें जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगाया और सिर्फ तीन सेकंड में डिसीजन सुना दिया. उन्होने कहा, “उसने 3 सेकंड में अपना जवाब दे दिया था. इससे बेस्ट तुम्हारे लिए कुछ अच्छा नहीं हो सकता है. बस चुपचाप हां बोल दो. मुझे वर्ड टू वर्ड याद है कि उसने बस तीन सेकंड लिया था. उसके बाद मैंने फिर इस मसले पर कभी बातचीत नहीं की. उसका वो बोलना की काफी था. जिसके बाद मैंने डीसी के साथ करार किया.”
ये भी पढ़ें- 32 साल के हुए मोहम्मद सिराज, मुंहबोली बहन जनाई भोसले ने पेसर को भेजा प्यार भरा मैसेज
नितीश राणा का आईपीएल करियर
नितीश राणा ने साल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद राणा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं. राणा के अब तक आईपीएल में 118 मैच खेले हैं, जिनकी 112 पारियों में उन्होंने लगभग 27.97 की औसत से 2853 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 20 अर्धशतक भी निकले हैं.
अब आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. बता दें कि, दिल्ली की टीम इस सीजन अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी. लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं.










