हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस 25 साल की खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026: पिछले साल महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम ने 25 साल की युवा खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी गई है. आइए आपको भी दिखाते हैं कीवी टीम का पूरा स्क्वॉड

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: इस साल इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. इस बार टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला जाएगा. पिछले साल की विजेता टीम न्यूजीलैंड की तरफ से 15 खिलाड़ियों को स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट का आयोजन जून-जुलाई के महीने में होगा. इस बार टीम की कप्तानी में 25 साल की खिलाड़ी के हाथ में होगी. डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं कि इस बार स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है.  

अमेलिया केर के हाथों में होगी कप्तानी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की कप्तानी अमेलिया केर के हाथों में होगी. 25 साल की युवा खिलाड़ी ने कप्तान बनने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है. इस टीम में 10 खिलाड़ी वहीं है तो साल 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनी थी. इस लिस्ट में अमेलिया केर, सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, लिया तहुहु, इजी गेज, मेडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, जेस कर, रोजमेरी मेयर और जॉर्जिया प्लिमर का नाम शामिल है. इसी के साथ टीम में 5 खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन रही हैं. 

किस ग्रुप में है न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 2 का हिस्सा है. इस ग्रुप में इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं. टीम इस बार अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले के लिए उतरेगी. इससे पहले टीम विश्व कप की तैयारी के तौर पर इंग्लैंड के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भी उतरेगी. 

विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

अमीलिया कर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, सॉफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशर, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), जेस कर, रोज़मेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प (विकेटकीपर), ली तहुहु.

ये भी पढ़िए- LIVE मैच में सिगरेट पीने के लिए रियान पराग को जाना पड़ेगा जेल? भारत सरकार का ये कानून बना BCCI की बड़ी मुसीबत!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola