हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर चढ़कर बोला यशजीत का जादू, हिम्मत-लक्ष्य ने खेली धांसू पारी, दिल्ली टाइगर्स ने 8 विकेट से मारा मैदान

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यू दिल्ली स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से धूल चटाई।

विज्ञापन
DPL 2025

DPL 2025: न्यू दिल्ली टाइगर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 26वें मैच में न्यू दिल्ली स्ट्राइकर्सको 8 विकेट से धूल चटाई। स्ट्राइकर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिर्फ वैभव ही अकेले लड़ाई लड़ते हुए नजर आए और उन्होंने 45 रन जड़े।

न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 125 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 13 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से कप्तान हिम्मत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 46 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, लक्ष्य ने 31 गेंदों पर 42 रन जड़े। गेंदबाजी में यशजीत का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

हिम्मत-लक्ष्य ने खेली धांसू पारी

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिवम गुप्ता बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद लक्ष्य और कप्तान हिम्मत सिंह ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की अहम साझेदारी निभाई। लक्ष्य 31 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद आउट हुए।

विज्ञापन

उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक सिक्स जमाया। वहीं, हिम्मत ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की तूफानी पारी खेली। हिम्मत ने अपनी इस इनिंग के दौरान 3 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स जमाए। वैभव रावल ने भी शानदार बैटिंग की और वह 22 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

यशजीत ने बरपाया कहर

इससे पहले यशजीत के आगे न्यू दिल्ली स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। यशजीत की घूमती गेंदों में स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज बुरी तरह से उलझकर रह गए और उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले। पंकज ने भी दो विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में स्ट्राइकर्स की ओर से वैभव ने सर्वाधिक 45 और अर्जुन ने 29 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola