हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MS Dhoni ने छुए महिला के पैर, गले लगाकर जीता दिल, Video वायरल

MS Dhoni Touches Woman Feet: धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ms dhoni touches woman feet hugs her during uttarakhand trip video goes viral

MS Dhoni Touches Woman Feet: अपने सरल स्वभाव के लिए मशहूर एमएस धोनी भले ही इन दिनों क्रिकेट न खेल रहे हों, लेकिन वे सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी अपने नए लुक के लिए, तो कभी अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के लिए वह हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं।

इस बार धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ उत्तराखंड में रहते हुए लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और एक महिला के पैर छूकर उन्हें गले लगा लिया।धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी के इस विनम्र स्वभाव की फैंस सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ‘महिसाक्षीविब्स’ ने धोनी का एक महिला के साथ बातचीत करते और उसके पैर छूने के लिए झुकते हुए वीडियो साझा किया।

उसी पेज द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीडियो में धोनी को स्थानीय लोगों के साथ बैठे और तस्वीर के लिए पोज देते देखा गया। उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी इस दौरान उनके साथ नजर आईं।

विज्ञापन

साक्षी ने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों की यात्रा की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। पहाड़ी राज्य की एक खूबसूरत तस्वीर में उन्हें बाहर बैठे देखा गया। एक यूजर ने कमेंट किया, ”हम सभी चाहते हैं कि आप दोनों 19 नवंबर को अहमदाबाद में हों। भारत जरूर जीतेगा।”

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में लोगों का दिल जीत रहे हैं। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ अल्मोडा के ल्वाली गांव में समय बिताया। कैप्टन कूल को एक गांव में सैर के दौरान स्थानीय लोगों से पता पूछते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: ‘भारत जीता वर्ल्ड कप तो बिना कपड़ों के….,’ साउथ एक्ट्रेस ने किया फाइनल से पहले अनोखा प्रॉमिस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola