Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

32 साल के हुए मोहम्मद सिराज, मुंहबोली बहन जनाई भोसले ने पेसर को भेजा प्यार भरा मैसेज

Happy Birthday Mohammed Siraj: टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज 32 साल के हो चुके हैं, दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं, लेकिन सबसे प्यार मैसेज उन्हें उनकी मुंहबोली बहन जनाई भोसले ने दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 13, 2026 14:51
Mohammed Siraj Zanai Bhosle

Zanai Bhosle Wishes Mohammed Siraj On His Birthday: भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई ने टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद सिराज के लिए बर्थडे की एक प्यारी सी विश पोस्ट की. भारतीय तेज गेंदबाज शुक्रवार 13 मार्च को 32 साल के हो गए. उन्होंने क्रिकेटर को अपना ‘सबसे पसंदीदा इंसान’ बताया.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी

इस खास विश के साथ जनाई ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वो सिराज को राखी बांध रही थीं. उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई.’ साथ ही उन्होंने टतुमसे किरण धूप की, तुमसे सियाह रात’ का सॉन्ग भी लगाया. सिराज के फैन भी जनाई के इस बर्थडे मैसेज को काफी पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

डेटिंग की अफवाह खारिज

इस बीच जनवरी 2026 को ‘फिल्मज्ञान’ के साथ एक इंटरव्यू में जनाई ने सिराज के साथ डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया. ये साफ करते हुए कि तेज गेंदबाज उनके लिए भाई जैसे हैं, उन्होंने कहा, ‘मैंने सचमुच उन्हें राखी बांधी है. सिराज भाई के लिए, बात ऐसी है कि अगर मेरी जिंदगी में कुछ भी होता है तो मैं उन्हें कभी भी कॉल कर सकती हूं वो हमेशा साथ होते हैं. वो ऐसे इंसान हैं जिन पर मैं भरोसा करती हूं, और मैं बस इतना कहूंगी कि ये अफवाह बहुत मजेदार थी क्योंकि मुझे नहीं पता कि ये कैसे शुरू हुई. लेकिन अब सफाई आ गई है, और मैं इसे फिर से साफ कर रही हूं’

यह भी पढ़ें- इस खास क्रिकेट मैच को देखने स्टेडियम आएंगे किंग चार्ल्स! 150 साल के जश्न के लिए भेजा गया न्योता

---विज्ञापन---

अमेरिका के खिलाफ चमके थे सिराज

जनाई भोसले 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद सिराज और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थीं. ये भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच था, जो अमेरिका के खिलाफ खेला गया था. ‘मेन इन ब्लू’ की 29 रनों की जीत में सिराज सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, उन्होंने 4-0-29-3 के शानदार आंकड़े दर्ज किए.

टी20 वर्ल्ड कप में सरप्राइज एंट्री

यूएसए के खिलाफ मैच मोहम्मद सिराज की 557 दिनों के बाद भारत की टी20आई टीम में वापसी का गवाह बना. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए शुरू में इस सीमर को टीम में शामिल नहीं किया गया था. हालांकि उन्हें आखिरी वक्त में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया, जब भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा को घुटने में चोट लग गई. सिराज ने आते ही शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके. वो शुरुआती मैच में खेले क्योंकि तेज गेंदबाजी के लीडर जसप्रीत बुमराह बीमारी के कारण अवेलेबल नहीं थे.

First published on: Mar 13, 2026 02:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.