Mohammad Siraj DRS: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरी पारी में इंग्लैंड की हालत खस्ता है और टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार करने में ही अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। चौथे दिन के पहले सेशन में मोहम्मद सिराज का जादू सिर चढ़कर बोला। सिराज ने बेन डकेट और ओली पोप को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। डकेट को भारतीय तेज गेंदबाज ने बुमराह के हाथों कैच कराया, तो पोप के खिलाफ डीआरएस लेने के लिए सिराज कप्तान शुभमन गिल के सामने जिद पर अड़ गए।
डीआरएस के लिए जिद पर अड़े सिराज
दरअसल, ओली पोप 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रीज पर सेट होने की कोशिश कर रहे थे। सिराज बेन डकेट का विकेट निकाल चुके थे और अपनी लहराती हुई गेंदों से जमकर कहर बरपा रहे थे। पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पोप के पैड पर आकर लगी। सिराज और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की। हालांकि, अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी नहीं की। सिराज ने कप्तान शुभमन गिल से डीआरएस लेने को कहा। मगर गिल और बाकी प्लेयर्स इसके पक्ष में नजर नहीं आ रहे थे। भारतीय कप्तान का कहना था कि शायद गेंद ऊपर की तरफ लगी है और हाइट की वजह से रिव्यू खराब हो जाएगा। हालांकि, सिराज कप्तान गिल के सामने जिद पर अड़ गए और उन्होंने रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर दिया। सिराज ने गिल से कहा, “सामने है भाई, हाइट तो है ही नहीं।”
कैप्टन गिल ने डीआरएस लेने का इशारा किया। रिप्ले में गेंद साफतौर पर पोप के पैड पर लगती हुई दिखाई दी और वह विकेट के सामने पाए गए। ऑनफील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और पोप को आउट करार दिया गया। विकेट मिलने के साथ ही सिराज पूरे जोश में जश्न मनाते हुए नजर आए। सिराज की जिद टीम इंडिया के काम आ गई और भारतीय टीम के हाथ बड़ा विकेट लगा।
हैरी ब्रूक चारों खाने चित
टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट को मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई, तो ओली पोप को भी सिराज ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर चलता किया। जैक क्राउली 22 रन बनाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार किया। 50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। इंग्लैंड को एक साझेदारी की जरूरत थी। हैरी ब्रूक क्रीज पर उतरे और उन्होंने आते के साथ ही दमदार शॉट्स लगाए। ब्रूक 18 गेंदों में 23 रन जड़ चुके थे और उनके बल्ले से 4 चौके और एक सिक्स निकल चुका था। हालांकि, ब्रूक ने आकाशदीप के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और वह पूरी तरह से लाइन को मिस कर गए। आकाशदीप की बेहतरीन गेंद ब्रूक का मिडिल स्टंप ले उड़ी।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
4 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines