हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मियां भाई का मैजिक, प्रसिद्ध की कातिलाना गेंदबाजी, पांचवें दिन ओवल में टीम इंडिया ने यूं पलटी हारी हुई बाजी

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट मैच में 6 रनों से हरा दिया। सिराज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से मैच का पूरा रुख ही पलट डाला।

विज्ञापन
Mohammad Siraj

IND vs ENG: 35 रन और 4 विकेट। इंग्लैंड जीत की दहलीज पर थी। हर किसी ने टीम इंडिया की हार को तय मान लिया था। मगर टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया के गेंदबाज नया इतिहास लिखने उतरे थे। आंखों में चमक और गेंदबाजी में ऐसी धार, जिसके आगे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस हो गया। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर इंग्लैंड के मुंह से जीत को छीन लिया। भारतीय गेंदबाजों ने ओवल में वो कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट में शायद सदी में एक बार होता है।

सिराज की कातिलाना बॉलिंग के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रोमांच से भरे मुकाबले में 6 रनों से हरा दिया। हर गेंद पर बाजी पलट रही थी और फैन्स की सासें थम सी गई थीं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार होते हैं और ऐसा ही कुछ चमत्कार टीम इंडिया ने ओवल में करके दिखाया है।

ओवल में हुआ चमत्कार

इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। पांचवें दिन बल्लेबाजी करने उतरे जेमी स्मिथ और ओवरटन। स्कोर 347 रन पहुंचा और सिराज की एक लहराती हुई गेंद जेमी स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर धुव जुरैल के हाथों में समां गई। इंग्लैंड को सातवां झटका लग चुका था। स्कोर कार्ड में अभी 7 रन और ही जुड़े थे कि मियां भाई ने जेमी ओवरटन की पारी का भी अंत कर दिया।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने अब 8 विकेट गंवा दिए थे और जीत अभी भी 20 रन दूर थी। दूसरे छोर से कहर बरपा रहे प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से निकली एक और धांसू गेंद जोश टंग का स्टंप ले उड़ी। इंग्लैंड खेमे में सन्नाटा छा गया और भारतीय टीम और दर्शकों में मानो नई जान से आ गई। मगर अभी काम पूरा नहीं हुआ था और एक विकेट बाकी थी।

मियां भाई का चला मैजिक

क्रिस वोक्स चोटिल होने के बावजूद मैदान पर उतरे। मगर टीम इंडिया को खतरा गस एटकिंसन से था। एटकिंसन हर बॉल पर बल्ला घूमा रहा थे। एटकिंसन एक बॉल को कनेक्ट करने में भी सफल रहे और उन्हें 6 रन मिले। अब इंग्लैंड को 11 रनों की जरूरत थी। एक-एक रन करके इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच रही थी। मेजबान टीम को 7 रनों की दरकार थी और अब चारों तरफ टेंशन का माहौल हो गया था।

विज्ञापन

उम्मीदें सिर्फ और सिर्फ सिराज पर टिकी हुई थीं। फिर सिराज के हाथ से निकली कमाल की यॉर्कर, जो एटकिंसन का ऑफ स्टंप ले उड़ी। इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया जश्न में डूब गई। ओवल के मैदान पर यह चमत्कार से कम नहीं था। इंग्लैंड की पूरी टीम 367 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह ऐसी जीत थी, जिसे इंडियन क्रिकेट के इतिहास में सालों-साल याद रखा जाएगा। सिराज ने मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola