Mohammad Kaif: टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने क्रिकेटिंग करियर के बेस्ट कैप्टन के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने सौरव गांगुली का नाम लिया और उनकी जमकर तारीफ भी की। कैफ ने अपने करियर में ज्यादातर मुकाबले सौरव गांगुली की कप्तानी में ही खेले थे। इसलिए उन्होंने गांगुली को बेस्ट कैप्टन बताया है और उनकी अहम क्वालिटी का खुलासा भी किया है।
एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ से पूछा गया कि उनके करियर का बेस्ट कप्तान कौन रहा है? इस सवाल के जवाब में कैफ ने सौरव गांगुली का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ‘मैं सौरव गांगुली का नाम लूंगा। मुझे याद है कि उन्होंने मुझसे कहा था कि जाकर अपना बेस्ट शॉट खेलो और मैं तुम्हें पूरी तरह से सपोर्ट करुंगा। ये काफी बड़ा कमेंट होता है।’
सौरव गांगुली ने बेहतरीन टीम तैयार की थी
कैफ ने आगे कहा कि ‘एक युवा खिलाड़ी के तौर पर अगर आपके पास सौरव गांगुली जैसा कप्तान है तो फिर आप जब भारत के लिए खेलते हैं तो काफी हौंसला और साहस मिलता है। सौरव गांगुली काफी जबरदस्त कप्तान थे। कप्तानी का मतलब है कि आप एक लीडर की भूमिका निभाएं और आगे बढ़कर टीम को लीड करें। सही खिलाड़ी का चयन करें और उसे पूरी तरह से सपोर्ट करें। सौरव गांगुली ने एक बेहतरीन टीम तैयार की थी।’
49 टेस्ट और 146 वनडे में कप्तानी की थी
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 49 टेस्ट और 146 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की थी और उनकी जीत का प्रतिशत 42.85 और 52.05 का रहा था। साल 2002 में जब भारत ने सौरव गांगुली की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी तो उसमें मोहम्मद कैफ का काफी अहम योगदान रहा था।
सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर
दरअसल, सौरव गांगुली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रहे। उन्हें अपने साहसिक फैसलों के लिए जाना जाता था। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2003 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। गांगुली ने भारत के लिए 133 टेस्ट मैचों में 7212 रन, 311 वनडे में 11363 और 59 आईपीएल के मैचों में 1349 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
56 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines