---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

8 गेंद पर 8 छक्के लगाने वाले कौन हैं आकाश चौधरी? IPL ऑक्शन में लग सकती है करोड़ों की लॉटरी! 

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन कर रहा है. जहां पर मेघालय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बल्ले के साथ इतिहास रच दिया. 8 गेंदों में आठ छक्के जड़कर आकाश कुमार चौधरी ने इतिहास रच दिया है. जिसका फायदा उन्हें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी मिल सकता है. आकाश की करोड़ों की लॉटरी लग सकती है.

---विज्ञापन---

IPL 2026 Auction: रणजी ट्रॉफी 2025-26 खेला जा रहा है. जहां पर मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऑलराउंडर आकाश चौधरी ने इतिहास रच दिया है. चौधरी ने 8 गेंदों में गगनचुंबी छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. आकाश चौधरी की इस पारी के बाद उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर चल रही है. जहां पर कहा जा रहा है कि चौधरी पर आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है. उन पर कई फ्रेंचाइजी करोड़ो खर्च करने को तैयार होंगी. 

आकाश कुमार चौधरी ने रच दिया इतिहास 

मेघालय के स्टार बल्लेबाज राहुल दलाल 102 गेंदों में 144 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो मैदान पर आकाश कुमार चौधरी की एंट्री हुई. पहली गेंद उन्होंने डॉट खेला, तो वहीं अगली 2 गेंदों पर सिंगल लिए. उसके बाद गेंदबाजी करने आए लिमार दाबी को 1 ओवर में 6 छक्के जड़ दिए. उसके बाद भी वो नहीं रुके और अगली 2 गेंदों पर ही छक्का जड़ दिया. जिसके कारण ही उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए. इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रवि शास्त्री और सर गैरी सोबर्स ने ही 6 गेंदों में छह छक्के जड़े थे. इससे पहले सबसे कम गेंदों में पचासा जड़ने का रिकॉर्ड लिसेस्टर के व्यान नाइट के नाम था. उन्होंने 12 गेंदों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पचासा जड़ा था.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए कितनी तैयार है टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों ने खड़ी कर दी परेशानी 

कौन हैं आकाश कुमार चौधरी? 

घरेलू क्रिकेट में मेघालय के लिए खेलने वाले आकाश चौधरी ने 30 फर्स्ट क्लास मैच में 503 रन बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 87 विकेट भी अपने नाम किया. 25 वर्षीय आकाश ने लिस्ट ए क्रिकेट में 28 मैच खेले हैं. जहां पर उन्होंने बल्ले के साथ सिर्फ 203 रन बनाए हैं. वहीं 37 विकेट लेकर गेंद के साथ तहलका मचाया है. 30 टी20 मैचों में आकाश ने 107 रन बल्ले के साथ जोड़े और गेंद के साथ 28 विकेट चटकाया है. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.94 का रहा है. आकाश ने हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी पर बहुत ज्यादा काम किया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की घर में ही हुई घनघोर बेइज्जती, सिराज-कुलदीप की मौजूदगी में बुरी तरह हारा भारत 

First published on: Nov 09, 2025 08:51 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola