आईपीएल 2027 की तैयारियों में सभी फ्रेंचाइजियां लग गई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड डील के जरिए टी नटराजन को अपने दल का हिस्सा बनाया है, बदले में जीशान अंसारी हैदराबाद से दिल्ली में गए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई और राजस्थान दोनों का सौदा कर सकती है.
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के लिए हुई थी बातचीत
क्रिकबज के मुताबिक हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के सौदे को लेकर दोनों टीमों के बीच बातचीत हुई थी. दोनों फ्रेंचाइजियों ने इस डील में दिलचस्पी दिखाई थी. लेकिन मौजूदा समय में ये सौदा धीमा पड़ गया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सौदा इसलिए सही है क्योंकि उनके पास लुआनड्रे प्रेटोरियस के रूप में एक और युवा बाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज मौजूद है, जो पिछले दो सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ हैं. वह शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने एमएलसी के पिछले सीजन में 176 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले.
वहीं, दूसरी ओर अगर जायसवाल मुंबई में आते हैं तो वह रोहित शर्मा के साथ मिलकर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. दोनों के बीच अच्छा तालमेल भी है. रोहित और जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए ओपन किया है.
मुबंई ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके. उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा. मुंबई ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को ये जिम्मा दिया था. रोहित ने मुंबई के लिए बतौर कप्तान 5 बार ट्रॉफी जीती है.
क्या रोहित शर्मा को दोबारा मिलेगी कप्तानी?
रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी मिलने की चर्चा तेज हुई थी, रिपोर्ट में बताया गया था की मैनेजमेंट अगले साल के लिए रोहित को कप्तानी सौंप सकती है, क्योंकि आगामी सीजन रोहित के लिए आखिरी हो सकता है ऐसे में टीम उन्हें कप्तान के तौर पर विदा करना चाहती है. हालांकि क्रिकबज के मुताबिक मुंबई इंडियंस के सूत्रों ने बताया है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की खबरों पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. फ्रेंचाइजी फिलहाल कप्तानी पर विचार करने से पहले अपने कोचिंग स्टाफ को मुकम्मल करना चाहती है, जिसमें नए कोचों को लाना है या मौजूदा स्टाफ को बरकरार रखना शामिल है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines