Lucknow Super Giants Unveiled Their New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार 26 फरवरी को आईपीएल 2026 सीज़न से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की. एलएसजी ने अपने नीले रंग की जगह रेड और डीप ब्लू कलर की धारियों को गोल्डन एक्सेंट के साथ इस्तेमाल किया है.
LSG ने बदला जर्सी का डिजाइन
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक शाश्वत गोयनका ने कहा, ‘एलएसजी के 4 साल के सफर में फैन हमेशा से रहे हैं, जिन्होंने टीम और उसकी पहचान के साथ एक गहरा इमोशनल कनेक्शन बनाया है. ये नई जर्सी उस कनेक्शन को जीने और पहनने लायक बनाती है. लाल रंग उस इंटेंसिटी को दिखाता है जो बताती है कि हम कैसे मुकाबला करते हैं, डीप ब्लू कलर ये बताता है कि सफर कहां से शुरू हुआ, और सुनहरा रंग आगे क्या होने वाला है, इस पर यकीन दिखाता है. चलते-फिरते, ये पहचान का एक एक्सप्रेशन बन जाता है, जो हर गेम में कल्चर, मकसद और कॉम्पिटिटिव इरादे को लेकर आता है.’
पहले ही चेंज किया था लोगो
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना नया लोगो रिलीज़ किया था. एक ऑफिशियल बयान में एलएसडी के नए एम्बलम में 3 सिंबल दिखाए गए हैं: गरुड़, क्राउन और हाथी. जाहिर सी बात है कि ये टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पूरे नए रंग में उतरना चाहती है.
नए लोगों का मतलब क्या?
एक बयान में एलएसजी ने लोगो के अंदर के सिंबल के बारे में बताया कि गरुड़ हिम्मत को दिखाता है – उठने, चुनौतियों का सामना करने और कभी पीछे न हटने की हिम्मत. ये उस बेखौफ क्रिकेट को दिखाता है जिसे सुपर जायंट्स खेलना चाहते हैं और इस भरोसे को कि जब मिलकर पूरा किया जाए तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता. क्राउन गर्व और जिम्मेदारी को दिखाता है. हर बार जब टीम मैदान पर उतरती है, तो वो लाखों लोगों की उम्मीदें लेकर आती है. क्राउन याद दिलाता है कि जर्सी पहनना एक सम्मान है, और यह सम्मान रोज कमाना चाहिए. लोगो के बीच में हाथी है, जो ताकत, समझदारी, सब्र और एकता की निशानी है. ये फैंस के पक्के सपोर्ट को दिखाता है, उस तरह की वफादारी जो नतीजों की परवाह किए बिना, हर सीज़न में मजबूत बनी रहती है.
यह भी पढ़ें- भारत-जिम्बाब्वे मैच में सनसनी मचाने वाली ये ‘मिस्ट्री गर्ल’ हैं कौन? कैमरामैन को दुआएं दे रहे क्रिकेट फैंस
‘इमोशनल फैसला’
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक और RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने अपने विचार शेयर करते हुए कहा, ‘ये नया लोगो हमारे लिए बहुत इमोशनल है. लखनऊ और यूपी के लोगों ने पहले दिन से ही सुपर जायंट्स का अपने दिलों में स्वागत किया. ये सिंबल उस प्यार और विश्वास को एक ट्रिब्यूट है. गरुड़ हमारे और ऊपर उठने के सपनों को दिखाता है. क्राउन उस गर्व को दिखाता है जो आप हर बार जब हम मैदान में उतरते हैं तो हम पर दिखाते हैं. और हाथी उस ताकत और लॉयल्टी को दिखाता है जो इस इलाके को डिफाइन करती है.’
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने क्यों विरोधी खिलाड़ी की बात मानकर बनाया वीडियो? वर्ल्ड कप के बीच नया ‘याराना’ वायरल!
लकी साबित होगी नई पहचान?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला आईपीएल 2022 में खेला था, लेकिन पिछले 4 साल में टीम अब तक एक भी खिताब जीतने में नाकाम रही है. इसके अलावा टीम अब तक फाइनल में भी नहीं पहुंची है. पहले कप्तान बदला गया, फिर लोगो, अब अब जर्सी, ऐसे में क्या इससे फ्रेंचाइजी के लिए गुड लक आएगा? ये एक बड़ा सवाल है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines