टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने क्यों विरोधी खिलाड़ी की बात मानकर बनाया वीडियो? वर्ल्ड कप के बीच नया ‘याराना’ वायरल!

Tilak Varma Video Message For Brad Evans’s Sister: क्रिकेट के मैदान पर भले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के अपोनेंट होते हैं, लेकिन मैच के बाद माहौल बेहद दोस्ताना होता है. ऐसा ही कुछ हुआ जब भारत के तिलक वर्मा और जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस मुकाबला खत्म होने के बाद साथ आए.

Tilak Varma Brad Evans

Tilak Varma Brad Evans

Tilak Varma Message For Brad Evans’s Sister: तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस की बहन के लिए एक खास और दिल को छू लेने वाला वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया, जो टीम इंडिया के स्टार बैटर की बहुत बड़ी फैन हैं. गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज मैच के बाद, जब दोनों टीमें ग्राउंड पर बातचीत कर रही थीं, तब अपोनेंट प्लेयर ने बाएं हाथ के इस बैटर से एक वीडियो मैसेज के लिए गुजारिश की थी.

विज्ञापन

मैच में चमके तिलक

तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में एक नए रोल में ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में भारत की 73 रन की जीत में अहम योगदान दिया. संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज को बैटिंग ऑर्डर में नीचे आना पड़ा, और इस बार टॉप-ऑर्डर के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें फिनिशर का रोल अदा करना पड़ा.

विज्ञापन

72 रनों से मिली जीत

तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर भारत को पहले बैटिंग करने के बाद 256-4 का टोटल बनाने में मदद की. मुकाबले के दूसरे हाफ में, इंडियन बॉलर्स ने सुपर 8 स्टेज में अपना खाता खोलने के लिए रिकॉर्ड स्कोर का बेहतरीन तरीके से बचाव किया और टीम को 72 रनों की जीत दिलाई.

विज्ञापन

ब्रैड इवांस ने की गुजारिश

मैच के बाद, ब्रैड इवांस ने तिलक वर्मा से अपनी बहन के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने की गुजारिश की, जिसे इंडियन स्टार ने कबूल कर लिया. यहां देखें दिल को छू लेने वाली बातचीत. ब्रैड इवांस ने आईसीस को बताया, ‘मेरी बहन उनकी बहुत बड़ी फैन है, इसलिए उसने पूछा कि क्या वो उनसे एक वीडियो मैसेज हासिल कर सकती है.’

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने रिकॉर्ड किया मैसेज

तिलक वर्मा ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘हाय, रेबेका. इतनी बड़ी फैन होने के लिए शुक्रिया. ये बहुत मायने रखता है, उम्मीद है कि जब मैं जिम्बाब्वे में रहूंगा तो आपसे मिलूंगा, और आपका भाई कमाल का है, उसने बहुत अच्छी बॉलिंग की है. लेकिन मैं आपसे बहुत जल्द मिलूंगा, एक बार फिर थैंक्स.’


मैच के बाद मुलाकातों का दौर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैचों के बाद इंडियन प्लेयर्स ने विपक्षी खिलाड़ियों के साथ कई बार बातचीत की है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड्स पर अपनी जीत के बाद, आर्यन दत्त और अर्शदीप सिंह ने साइन की हुई जर्सी एक्सचेंज की थी, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर्स ने भी उभरते हुए प्लेयर्स के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ