Live Updates
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: जोश इंग्लिश की लगी लॉटरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8.60 करोड़ खर्च करके खरीद लिया है. इस सीजन वो सिर्फ 4 मैच ही खेलने वाले हैं, ऐसे में भविष्य को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को खरीदा है.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: लखनऊ ने घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज को खरीदा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अक्षत रघुवंशी को 2.20 करोड़ खर्च करके अपने साथ जोड़ लिया है. इस खिलाड़ी को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: नमन तिवारी बने लखनऊ की टीम का हिस्सा
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज नमन तिवारी को 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. इसी के साथ अब फ्रेंचाइजी के पास मोहम्मद शमी का भी बैकअप मिल गया है.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: मुकुल चौधरी की लगी लॉटरी
विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2.60 करोड़ खर्च करके खरीद लिया है. मुकुल चौधरी को फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत के बैकअप के रूप में खरीद रही है.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: लखनऊ का हिस्सा बने एनरिच नोर्त्जे
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे को खरीद लिया है. लखनऊ की टीम ने 2 करोड़ की बोली लगाई और इसी प्राइज में उन्हें एनरिक मिल गए.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: मथीसा पथिराना के पीछे गई लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी मथीसा पथिराना पर बड़ी बोली लगाई है. हालांकि वो 18 करोड़ तक पहुंचते ही इस रेस से बाहर हो गए. जिसके कारण ही इस स्टार को केकेआर की टीम ने खरीद लिया.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: वानिंदु हसरंगा बने लखनऊ का हिस्सा
वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 2 करोड़ रुपये में ही खरीद लिया है. लखनऊ के अलावा इस खिलाड़ी पर किसी और टीम ने बोली ही नहीं लगाई.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: शुरू हुआ आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अब अबु धाबी में शुरू हो गया है. लखनऊ की टीम पिछले सीजन हुई गलती को इस बार सुधारना चाहेगी. जिसके लिए वो इस ऑक्शन में सोच समझ कर फैसला लेंगे.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: पंत की टीम तलाश रही है सही बैलेंस
पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बहुत ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों पर डिफेंड कर रही थी. ऐसे में इस मिनी ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों को खरीद कर फ्रेंचाइजी प्लेइंग 11 में सही बैलेंस करना चाहेगी.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: अशोक शर्मा के पीछे जा सकती है फ्रेंचाइजी
फ्रेंचाइजी ने कई तेज गेंदबाजों को रिलीज किया है. ऐसे में वो भारतीय तेज गेंदबाजों की तरफ जा सकते हैं. जिसमें फिलहाल अशोक शर्मा का नाम सबसे ऊपर आ रहा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके अशोक शर्मा छाए हुए हैं.
IPL 2026 Auction LSG Full Squad Live: डेविड मिलर का रिप्लेसमेंट चाहेगी लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर को बाहर का रास्ता दिखाया है. ऐसे में अब मिनी ऑक्शन में लखनऊ की टीम एक फिनिशर खरीदने पर पूरा जोर लगाने वाली हैं. हालांकि वो इस पोजिशन पर भारतीय खिलाड़ी को खरीदना चाहेंगे.
Lucknow Supergiants Full Squad, IPL Players Auction 2026 Highlights: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का पिछले सीजन मिला-जुला प्रदर्शन रहा था. ऐसे में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करके ठीक-ठाक पर्स बड़ा कर लिया था. इस मिनी ऑक्शन में लखनऊ की टीम भी ने कई स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगाई है. जोश इंग्लिस को छोड़कर फ्रेंचाइजी ने बहुत ज्यादा पैसा नहीं खर्च किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स की हुई बल्ले-बल्ले
ऋषभ पंत की टीम ने अपनी स्पिन गेंदबाजी को और मजबूत करने के लिए वानिंदु हसरंगा को खरीदा है. हसरंगा लखनऊ की टीम को सिर्फ 2 करोड़ में ही मिल गए. इसके लिए तेज गेंदबाजी को मजबूत करने लिए फ्रेंचाइजी ने एनरिक नोर्त्जे को भी अपने साथ जोड़ लिया है. ट्रेड के जरिए टीम ने पहले ही मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा था.
ऐसे में टीम की गेंदबाजी पहले से बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है. भारतीय खिलाड़ियों में नमन तिवारी को लखनऊ की टीम ने खरीदा है. नमन बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं. जिन्होंने हाल के समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. कप्तान पंत के पास अब प्लेइंग 11 के अच्छे विकल्प नजर आ रहे हैं. जिसके कारण टीम के पास पहला खिताब जीतने का मौका है.
यहां पर देखें एलएसजी के सभी रिटेन हुए खिलाड़ी
अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत, एम सिद्धार्थ, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह और अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड).
रिलीज हुए खिलाड़ी- आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, विराट चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप सिंह, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ.
LSG ने इन खिलाड़ियों पर लगाई बोली
मुकुल चौधरी- 2.60 करोड़, वानिंदु हसरंगा- 2 करोड़, एनरिक नोर्त्जे- 2 करोड़, नमन तिवारी- 1 करोड़, जोश इंग्लिश-8.60 करोड़, अक्षत रघुवंशी- 2.20,
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
6 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
56 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines