हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs PBKS: आखिरी ओवर का रोमांच, रसेल के रन आउट से ट्विस्ट; अर्शदीप की आखिरी बॉल पर रिंकू का करिश्मा, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 KKR vs PBKS Rinku Singh

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 53वां मुकाबले में रोमांच का गजब नजारा देखने को मिला। टूर्नामेंट के एक और मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर आया। साथ ही सुपर ओवर की उम्मीदें फिर टूट गईं। केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर मैच विनिंग पारी खेली। पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में आखिरी बॉल तक सांसें अटकी रहीं, लेकिन रिंकू सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के दम पर मैच फिनिश करके लौटे।

रसेल के रन आउट से ट्विस्ट

अर्शदीप सिंह के लास्ट ओवर में केकेआर को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। रसेल 19 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि रिंकू 8 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद थे। अर्शदीप ने रसेल को पहली गेंद डाली तो इस पर कोई रन नहीं आया। दूसरी पर उन्होंने दौड़कर एक रन ले लिया। तीसरी पर रिंकू ने एक रन लेकर रसेल को स्ट्राइक दे दी। चौथी पर रसेल बड़ा शॉट लगाने से चूके, लेकिन तेजी से 2 रन पूरे किए। इसके बाद मैच में एक ट्विस्ट आ गया। रसेल को अर्शदीप ने पांचवीं गेंद पर रनआउट कर दिया।

अब केकेआर को लास्ट बॉल पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। धड़कनें बढ़ने लगीं, लेकिन जैसे ही अर्शदीप ने बॉल फेंकी, ये लेग साइड की ओर फुट टॉस आई, जिसे रिंकू ने कलाइयों का इस्तेमाल कर थर्ड मैन की ओर घुमा दिया। इस चौके के साथ रिंकू ने मैच फिनिश कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। ये वही रिंकू सिंह हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के ठोक मैच जिताया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/RatherNazaket/status/1655633752192856065

प्लेऑफ: केकेआर की उम्मीदें जिंदा 

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए कप्तान नितीश राणा और आंद्रे रसेल ने शानदार पारी खेली। राणा ने 38 गेंदों में 51 और आंद्रे रसेल ने 23 गेंदों में 42 रन जड़े। रिंकू ने 10 गेंदों में नाबाद 21 रन जड़कर मैच फिनिश किया। इस जीत के साथ केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। अब टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 11 मैच पूरे हो चुके हैं, जबकि तीन बाकी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola