Kapil Dev kidnapped viral video fact check: भारत के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव जैसे एक व्यक्ति के साथ दो लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स के हाथ बंधे हुए हैं और मुंह कपड़े से बंधा हुआ है। गंभीर ने वीडियो शेयर कर कपिल देव की सेहत को लेकर चिंता जताई। जिसके बाद हर तरफ पूर्व क्रिकेटर को लेकर लोग परेशान हो गए।
गंभीर ने अपने एक्स प्रोफाइल पर पोस्ट किया, “क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है? आशा है कि यह वास्तव में कपिल देव नहीं है और कपिल पाजी ठीक हैं!”। गंभीर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और कई क्रिकेटर्स और फैंस द्वारा 1983 विश्वकप चैंपियन की सेहत को लेकर दुआं मांगी गई।
क्या सच में किडनैप हुए हैं कपिल देव?
द लल्लनटॉप ने बाद में पुष्टि की है कि कपिल देव के अपहरण को लेकर मीडिया में चल रहा वीडियो फर्जी है और एक विज्ञापन का हिस्सा है। कपिल देव के प्रबंधक राजेश पुरी ने मीडिया हाउस से कहा कि, “कपिल देव सुरक्षित हैं, मीडिया में प्रसारित वीडियो एक विज्ञापन अभियान का हिस्सा है।”
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने व्यूज के लिए इतना नीचे गिरने के लिए विज्ञापन कंपनियों की आलोचना की है। गौरतलब है कि सेलिब्रिटी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं। पहले तो उनके मुसीबत में फंसने की तस्वीरें वायरल हो गईं और बाद में पता चला कि यह हरकत विज्ञापन का एक हिस्सा थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
1 hr agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
3 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
4 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
4 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines