Josh Hazlewood Ashes: पर्थ में मिली धमाकेदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. इंजरी के चलते पहला टेस्ट मिस करने वाले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं. माना जा रहा था कि हेजलवुड पर्थ टेस्ट के बाद प्लेइंग 11 में वापसी करेंगे.
हेजलवुड अगर पूरी सीरीज से बाहर होते हैं, तो यह कंगारू टीम के लिए बड़ा झटका होगा. हेजलवुड का रिकॉर्ड एशेज में कमाल का रहा है और उनकी हालिया फॉर्म भी जबरदस्त है. पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा था.
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
पर्थ टेस्ट में मिली धमाकेदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलया को जोर का झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले टेस्ट के बाद अब पूरी सीरीज से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं. फॉक्स क्रिकेट के अनुसार, हेजलवुड पर पूरी सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इंजरी की वजह से हेजलवुड पहला टेस्ट नहीं खेले थे. हेजलवुड हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हेजलवुड की चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है और उन्हें रिकवर होने में समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अपने ही घर में खुल गई टीम इंडिया की पोल! फिर उजागर हुई वही पुरानी कमजोरी
दो दिन में जीता पहला टेस्ट
हालांकि, हेजलवुड के बिना भी ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में ऐतिहासिक जीत का स्वाद चखा था. कंगारू टीम ने इंग्लैंड को सिर्फ दो दिन में चारों खाने चित करते हुए 8 विकेट से मैदान मारा था. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क कहर बनकर टूटे थे और उन्होंने टेस्ट में कुल 10 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वहीं, बोलैंड ने भी दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किए थे.
बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़ते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था. हेड ने सिर्फ 83 गेंदों का सामना करते हुए 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान हेड ने 16 चौके और 4 सिक्स जमाए थे. हेड की आतिशी बैटिंग के बूते ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 28.2 ओवर में हासिल कर लिया था.
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
12 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines