हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे जसप्रीत बुमराह!

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक हो चली है। लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन जीत अंग्रेजों के हिस्से में आई। इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 23 जुलाई से खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। सीरीज के आगाज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया था कि बुमराह सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। जस्सी हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में पहले ही खेल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि चौथे टेस्ट में एक बार फिर उन्हें आराम दिया जाएगा।

बुमराह खेलेंगे चौथा टेस्ट

लॉर्ड्स टेस्ट में हार का मुंह देखने के बाद टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बुमराह सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। बुमराह का प्रदर्शन तीसरे टेस्ट मैच में कमाल का रहा था। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरी इनिंग में उन्होंने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, बल्लेबाजी में भी बुमराह ने टीम इंडिया की हार को टालने का खूब प्रयास किया था। बुमराह ने दूसरी पारी में 54 गेंदों का सामना किया था और उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए बेशकीमती 35 रन जोड़े थे।

विज्ञापन

‘दांव पर सीरीज बुमराह का खेलना जरूरी’

टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट का कहना है कि सीरीज दांव पर लगी हुई है और ऐसे में बुमराह का चौथे टेस्ट में खेलना जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह काफी जाहिर से बात है कि मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर है ऐसे में बुमराह इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे।” जस्सी इस सीरीज में अब तक 2 मैच खेले हैं और वह 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। बुमराह से ज्यादा विकेट सिर्फ मोहम्मद सिराज ने चटकाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola