Jasprit Bumrah Net Practice With Son Angad Video: टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशल सीरीज़ से पहले ट्रेनिंग में मशगूल हैं. प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपने बेटे अंगद के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताए. भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार, 21 जनवरी 2026 से कीवी टीम के सामने सबसे छोटे फॉर्मेट के 5 मुकाबले खेलेंगे.
बेटे अंगद को सिखा रहे बॉलिंग
जसप्रीत बुमराह को प्रैक्टिस से पहले वार्म-अप करते देखा गया, जिसमें उनका बेटा भी उनके पीछे दौड़ रहा था. इसके बाद उन्होंने ओपन नेट में बॉलिंग की, और आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारी की. उनके बेटे ने भी प्यारे अंदाज में गेंद पकड़ी और स्टंप्स पर फेंक दी, बॉलिंग करने की कोशिश करते हुए. जब बुमराह ने उसे बॉलिंग करना सिखाया, तो अंगद ने बल्लेबाजों के छोर पर स्टंप्स के पास जाकर ही गेंद फेंकी.
वायरल हो रहा वीडियो
नन्हा अंगद ट्रेनिंग के दौरान अपने पिता के साथ क्वालिटी टाइम का लुत्फ उठाते हुआ देखा गया. बुमराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘ट्रेनिंग में नए पार्टनर ने मुझे मोटिवेटेड रखा.’ ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- क्या आयुष म्हात्रे भारत वापस लाएंगे ट्रॉफी? इंडिया के वो 5 कैप्टन जिन्होंने देश को जिताया U19 World Cup
वनडे से बुमराह को आराम
जसप्रीत बुमराह को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज़ के लिए आराम दिया गया था और वो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान एक्शन में लौटेंगे. ये फैसला उनके वर्कलोड को मैनेज करने और उन्हें आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फ्रेश रखने के लिए लिया गया था, जो फरवरी में शुरू होने वाला है.
टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी
भारत टी-20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है और वो चाहेगा कि उनका मेन पेसर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहे. बुमराह ने 2024 एडिशन में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उनसे एक बार फिर ऐसा ही करने की उम्मीद की जाएगी.
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
17 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
41 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines