हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: लॉर्ड्स में Bumrah के हाथ से निकला ऐतिहासिक स्पेल, कपिल देव का महारिकॉर्ड चकनाचूर

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार पांच विकेट झटके। जस्सी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: लॉर्ड्स के मैदान पर बूम-बूम बुमराह का जादू सिर चढ़कर बोला। जस्सी के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। बुमराह ने कहर बरपाते हुए लॉर्ड्स में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। बुमराह ने जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक जैसे धाकड़ इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अपने इस मैजिकल स्पेल के दम पर बुमराह ने कपिल देव का महारिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है। खास मामले में अब जस्सी नंबर वन बन गए हैं।

बुमराह ने खोला पंजा

जसप्रीत बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को क्लीन बोल्ड करने के साथ ही लॉर्ड्स में पहली बार पंजा खोला। बुमराह ने टेस्ट के पहले दिन हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई थी। हालांकि, जस्सी का असली कहर टेस्ट के दूसरे दिन देखने को मिला। बुमराह ने दिन के पहले ही स्पेल में बेन स्टोक्स, जो रूट और क्रिस वोक्स को चलता किया। स्टोक्स को जस्सी ने 44 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, जो रूट की शतकीय पारी का भी अंत बुमराह ने किया। रूट को टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज ने 11वीं बार आउट किया। रूट को पवेलियन भेजने के बाद अगली ही बॉल पर बुमराह ने क्रिस वोक्स को भी बिना खाता खोले चलता किया। इसके बाद जोफ्रा आर्चर को क्लीन बोल्ड करते हुए जस्सी ने लॉर्ड्स में पहली बार पांच विकेट झटके।

कपिल देव का रिकॉर्ड ध्वस्त

जसप्रीत बुमराह ने घर से बाहर खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 13वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव के महारिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर डाला है। कपिल के नाम विदेशी सरजमीं पर एक इनिंग में 12 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस लिस्ट में अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर मौजूद है। बुमराह के पांच विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में इंग्लैंड को 387 रनों पर समेटा। नीतीश कुमार रेड्डी और सिराज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola