Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

2 भारतीय खिलाड़ियों में ICC ने करा दी जंग, जसप्रीत बुमराह के सामने टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का चैलेंज!

ICC Award Nominees: आईसीसी की तरफ से मार्च के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनी के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम है लेकिन अवॉर्ड किसी एक खिलाड़ी को ही मिलेगा.

Author
Written By: Nikhil Updated: Apr 6, 2026 14:57

ICC Award Nominees: आईसीसी की तरफ से मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के खिलाड़ियों के नॉमिनी के नामों का ऐलान हो गया है. हर बार की तरह इस बार भी आईसीसी की तरफ से इस अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट किया गया है. इस लिस्ट में 2 नाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हैं तो वहीं एक नाम साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर का है. भारत के लिए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. कौन हैं ये दोनों खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

2 भारतीय खिलाड़ियों में होगी जंग

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम को नॉमिनेट किया गया है. इसी के साथ लिस्ट में तीसरा नाम साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन का है. ऐसे में अब केवल इन दोनों में से कोई एक भारतीय खिलाड़ी ही इस अवॉर्ड को इस महीने अपने नाम कर सकता है. कॉनर एस्टरहुइजन भी इन दोनों को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं. 

---विज्ञापन---

संजू का विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन

टी20 विश्व कप की शुरुआत में संजू सैमसन टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा तक नहीं थे. बाद में उनको प्लेइंग 11 में जगह मिली और उन्होंने नॉकआउट के मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को खिताब जिताया. मार्च के महीने में उन्होंने 3 मैच खेलते हुए 275 रन बनाए जिसमें उनका औसत 137.50 का रहा तो वहीं स्ट्राइक रेट 199.27 का रहा.

---विज्ञापन---

बुमराह को मिला अद्भुत गेंदबाजी का इनाम

जसप्रीत बुमराह ने भी टी20 विश्व कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने फाइनल के मैच में शानदार 4 विकेट चटकाए थे. इसी के साथ पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट चटकाए थे. फाइनल के मैच में उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, PBKS के खिलाफ गेंदबाजी करेगा 25.20 करोड़ी खिलाड़ी!

First published on: Apr 06, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.