---विज्ञापन---

क्रिकेट

ईशान किशन ने ICC रैंकिंग में मचाया तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर अब इस नंबर पर पहुंचे

Latest ICC Ranking: आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इस रैंकिंग में ईशान किशन ने तहलका मचा दिया है. उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाते हुए कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अब टॉप 10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शुमा हो गए हैं.

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 18, 2026 15:24

Latest ICC Ranking: आईसीसी की तरफ से टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है. टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी कमाल की फॉर्म से इस बार की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगा दी है. टी20 विश्व कप में ईशान ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में किशन ने तूफानी पारी खेल मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया था. इसका सीधा फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है और अब वो 17 पायदान की छलांग लगाकर टॉप 10 में पहुंच गए हैं.

ICC रैंकिंग में ईशान किशन का जलवा

आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी की रैंकिंग में ईशान किशन नंबर 8 पर पहुंच गए हैं. पिछले हफ्ते जारी हुई रैंकिंग में वो 25वें नंबर पर थे. हाल ही में उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई और उन्होंने वापसी के साथ ही बड़ा धमाका कर दिया है. 732 रेटिंग के साथ अब वो नंबर 8 पर पहुंच गए हैं. इसी के साथ टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब 4 भारतीय बल्लेबाजों का नाम शुमार हो गया है. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम शुमार है.

ईशान किशन की हुई दमदार वापसी

ईशान किशन ने टीम इंडिया में वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है. 3 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी. उन्होंने वापसी के बाद अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो 373 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं और 1 शतक भी जड़ चुके हैं. संजू सैमसन इस विश्व कप में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले थे लेकिन ईशान की फॉर्म को देखते हुए मैनेजमेंट ने उनको ओपनिंग करने की जिम्मेदारी दी है. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ईशान किशन ने ICC रैंकिंग में मचाया तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर अब इस नंबर पर पहुंचे

First published on: Feb 18, 2026 03:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.