Arshdeep IND vs PAK: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. 21 सितंबर को 8 बजे से पहले दफ्तर से घर आना जरूरी है. 14 तारीख को भले ही जंग एकतरफा रही थी, लेकिन इस बार का संडे सुपर संडे होने वाला है. एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत एक बार फिर पाकिस्तान के साथ होनी है. टूर्नामेंट में हुई पहली भिड़ंत में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी.
महामुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ओमान के खिलाफ खेलने वाले अर्शदीप को अंतिम ग्यारह में जगह मिलेगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि अर्शदीप को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलना चाहिए.
‘अर्शदीप को मिलना चाहिए चांस’
इरफान पठान ने सोनी स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए अर्शदीप को टीम में चांस देने की वकालत की. उन्होंने कहा, “मैंने जो एशिया कप की शुरुआत से पहले कहा था मैं अपने उन्हीं शब्दों पर कायम हूं. मैं चाहता हूं कि अर्शदीप जसप्रीत बुमराह के साथ खेलें, क्योंकि एक समय पर ऐसी सिचुएशन आएगी जब आपको एक दूसरे तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी. जब बॉल गीली हो जाती है और आप प्रेशर में होते हैं, तो क्या हार्दिक या फिर शिवम दुबे छह की छह गेंद यॉर्कर डाल सकते हैं?”
कुछ खास नहीं रहा था अर्शदीप का प्रदर्शन
हालांकि, ओमान के खिलाफ अर्शदीप सिंह लय से भटके हुए नजर आए थे. चार ओवर के स्पेल में अर्शदीप ने 37 रन लुटाए थे और उनकी झोली में महज एक विकेट आया था. मगर बाएं हाथ के यह फास्ट बॉलर इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का सबसे धांसू गेंदबाज है. अर्शदीप भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक लगाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. अर्शदीप अपना दिन होने पर किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं और वह अपनी काबिलियत का नमूना कई बार पेश कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
VIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
22 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
44 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने शाई होप को भेजा पवेलियन
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines