हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहम्मद शमी फिर हुए इग्नोर, तो भड़क उठा गौतम गंभीर का पूर्व साथी, भारतीय ODI टीम के सिलेक्शन पर दागे सवाल

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार परफॉर्म करने के बावजूद उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हाल ही में ऐलान हुआ और शमी स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. इसी के बाद अब गौतम गंभीर के पूर्व साथी इरफान पठान ने सिलेक्शन कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन
शमी फिर हो गए इग्नोर

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं. चोटिल होने के कारण वो टीम से दूर रहे और उनकी फिटनेस हमेशा ही सवाल रहती है. हालांकि, शमी कुछ महीनों से फिट हैं और लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. बताया जा रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए शमी का चयन हो सकता है. हालांकि, जब टीम का ऐलान हुआ, तो शमी फिर इग्नोर हो गए. अब हेड कोच गौतम गंभीर के पूर्व साथी इरफान पठान ने भारतीय टीम के सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं.

शमी के इग्नोर होने पर इरफान ने दागे सवाल

इरफान पठान ने टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर बात की और चयन समिति से शमी को इग्नोर करने पर सवाल किया. उन्होंने कहा, ‘सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मोहम्मद शमी हैं. उनका क्या फ्यूचर है? वो ऐसे प्लेयर नहीं हैं, जो हाल में आए और कुछ मैच खेले. उन्होंने 450-500 इंटरनेशनल विकेट झटके हैं, जो एक बड़ा नंबर है. अगर आपने 400 से अधिक विकेट झटके हैं और फिर आपको मौका नहीं मिलता है, तो फिर फिटनेस पर सवाल उठते हैं.’

पठान ने आगे कहा, ‘सभी के साथ ये होता है. हालांकि, शमी ने 200 ओवर डाल दिए हैं. इतने ओवर फेंकने के बाद भी फिटनेस अगर सवाल है, तो उन्होंने अपनी फिटनेस दिखा दी है. इससे ज्यादा क्या सुधार चाहिए. सिर्फ सिलेक्शन कमेटी को ही पता है कि वो क्या सोच रहे हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!

शमी को IPL में तबाही मचाने की दी सलाह

इरफान पठान का मानना है कि शमी ने अगर IPL 2026 में अच्छी तरह परफॉर्म किया, तो उन्हें इग्नोर नहीं किया जा सकेगा. पठान ने कहा, ‘अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं IPL में तबाही मचा देता. नई गेंद लेता और उस लेवल पर परफॉर्म करता. घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की बात होती है लेकिन IPL में आपको अपनी फिटनेस दिखानी होती है. इसके बाद कोई आपको नजरअंदाज नहीं कर सकता. पूरी दुनिया IPL देखती है. अगर आप वहां परफॉर्म करेंगे, तो स्क्वाड में दोबारा जगह बन जाएगी. मुझे लगता है कि दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए.’

विज्ञापन

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान पंत का जलवा, ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ टीम को दिलाई एकतरफा जीत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola