विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान पंत का जलवा, ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ टीम को दिलाई एकतरफा जीत

Rishabh Pant Incredible Half Century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए विराट कोहली दो मैच खेलते हुए नजर आए और दोनों में टीम को जीत मिली. दिल्ली को पिछले मुकाबले में ओडिशा ने हरा दिया था. अब कप्तान ऋषभ पंत ने जलवा बिखेरते हुए दिल्ली की शानदार वापसी कराई है. उन्होंने सर्विसेस के खिलाफ टीम को जीत दिला दी.

Rishabh Pant Incredible Half Century:

पंत ने दिलाई दिल्ली को जीत

Rishabh Pant Incredible Half Century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का प्रदर्शन शानदार रहा है. विराट कोहली ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर टीम को दो मैचों में जीत दिलाई. 3 जनवरी 2026 को दिल्ली की भिड़ंत सर्विसेस से हुई. इस मुकाबले के लिए कोहली उपलब्ध नहीं थे. उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला. उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी

दिल्ली को सर्विसेस के खिलाफ जीत के लिए 179 रनों की जरूरत थी. सार्थक रंजन और नीतीश राणा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए. कप्तान पंत ने आते ही बड़े-बड़े शॉट्स खेलना शुरू किया. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 181.08 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बना दिए. 37 गेंदों में खेली इस पारी से उन्होंने दिल्ली को 8 विकेट से मुकाबले में एकतरफा जीत दिलाई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR ने 9.2 करोड़ के बांग्लादेशी प्लेयर को टीम से निकाला, BCCI के ऑर्डर के बाद लिया कड़ा एक्शन

प्रियांश आर्या-हर्षित राणा ने भी मचाया गदर

सर्विसेस ने पहले बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही दिल्ली के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा. हर्षित राणा ने 10 ओवरों में 47 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, वहीं प्रिंस यादव ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी गेंदबाजी के चलते दिल्ली ने सर्विसेस को 178 रनों पर रोक दिया. बल्ले से ऋषभ पंत के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने तबाही मचाई. उन्होंने 45 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रन जड़े.

विज्ञापन

दिल्ली की चौथी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है. उन्होंने 24 दिसंबर को VHT के पहले मैच में आंध्र प्रदेश को हराया. दूसरे मुकाबले में उन्होंने गुजरात पर 7 रन से जीत दर्ज की. 29 दिसंबर को दिल्ली ने सौराष्ट्र को 3 विकेट से पराजित किया. ओडिशा के खिलाफ दिल्ली को 79 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद अब उन्होंने सर्विसेस के खिलाफ बेहतरीन वापसी कर 8 विकेट से जीत अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ