Irfan Pathan Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाना है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द प्लेइंग 11 को चुनने को लेकर होगा.
भारतीय टी-20 टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है और हर प्लेयर इस समय गजब की फॉर्म में मौजूद है. सूर्या की मुश्किल को भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कुछ हद तक कम करने की कोशिश की है. पहले टी-20 के लिए इरफान ने उन ग्यारह खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो कैनबरा में टीम के लिए धांसू प्रदर्शन कर सकते हैं.
इरफान ने चुनी प्लेइंग 11
इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग 11 में बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को चुना है. अभिषेक का बल्ला एशिया कप 2025 में जमकर बोला था. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह उछाल से भरी कंगारू धरती पर कैसा प्रदर्शन करते हैं. नंबर तीन की जिम्मेदारी इरफान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर सौंपी है. तिलक वर्मा नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: सिर्फ गेंदबाजी से नहीं अपनी इस अदा से भी दिल जीत ले गए मोहम्मद शमी, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
वहीं, संजू सैमसन को पूर्व क्रिकेटर ने विकेटकीपर के तौर पर जगह दी है. ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए इरफान ने अक्षर पटेल और शिवम दुबे पर दांव खेला है. अक्षर का प्रदर्शन वनडे सीरीज में भी शानदार रहा था, तो शिवम ने एशिया कप में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था.
हर्षित पर जताया भरोसा, कुलदीप बाहर
इरफान पठान ने तीसरे वनडे मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले हर्षित राणा को अपनी प्लेइंग 11 में जगह दी है. तेज गेंदबाजी की कमान उन्होंने जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी है. वहीं, बुमराह का साथ अर्शदीप और हर्षित देते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, इरफान ने लाजवाब फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी है और उनके ऊपर वरुण चक्रवर्ती को तरजीह दी है. वरुण का साथ स्पिन विभाग में अक्षर देते हुए दिखाई देंगे.
इरफान पठान द्वारा चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
5 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines