---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सिर्फ गेंदबाजी से नहीं अपनी इस अदा से भी दिल जीत ले गए मोहम्मद शमी, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी से जमकर महफिल लूटी. शमी ने मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, गेंदबाजी के साथ-साथ बीच मैदान शमी कुछ ऐसा काम कर गए, जिसके लिए उनकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी के रण में उतरते ही मोहम्मद शमी छा गए हैं. पहले राउंड में बेहतरीन बॉलिंग करने के बाद दूसरे राउंड में भी लाला अपनी आग उगलती हुई गेंदों से कहर बरपा रहे हैं. शमी अब तक 15 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और उन्होंने सिलेक्टर्स को अपनी घातक गेंदबाजी से जोरदार मैसेज भी दे डाला है. हालांकि, बॉलिंग के साथ-साथ शमी बंगाल और गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में कुछ ऐसा कर गए, जिसके लिए भारतीय तेज गेंदबाज की तारीफ हर तरफ हो रही है.

शमी ने जीता दिल

दरअसल, मैच के बाद शमी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में शमी गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल को गले लगाते हुए शानदार पारी के लिए शाबाशी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. शमी का यह अंदाज फैन्स को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आया. उर्विल ने दूसरी पारी में गुजरात की ओर से अकेले लड़ाई लड़ी और शतकीय पारी खेली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा टी20 से पहले कप्तान सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस आई, टीम से जुड़ी 5 दमदार बातें बताई  

उर्विल ने 124 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 109 रन ठोके, जिसमें 16 चौके भी शामिल रहे. दूसरी पारी में गुजरात की पूरी टीम 185 रन बनाकर ऑलआउट हुई, जिसमें से 109 रन तो उर्विल के बल्ले से ही आए. यानी बाकी बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 76 रन जोड़े.

---विज्ञापन---

कहर बनकर टूटे शमी

बंगाल को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाने में शमी का रोल बेहद अहम रहा. उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. हालांकि, भारतीय फास्ट बॉलर खासतौर पर दूसरी इनिंग में गजब की लय में दिखाई दिया. शमी ने दूसरी पारी में गुजरात के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

10 ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 38 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले. शमी की घातक गेंदबाजी के आगे गुजरात के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए. गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने गुजरात को 141 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी.

First published on: Oct 28, 2025 05:57 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola