हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किससे लगता है डर? राजस्थान रॉयल्स के स्टार ने किया अपने सबसे बड़े खौफ का खुलासा!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले का दम दिखा रहे हैं. जिसके कारण ही वो ऑरेंज कैप की रेस में भी नजर आ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक के बाद उनके ऊपर चर्चा और तेज हो गई हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना सबसे बड़ा डर पर भी खुलकर बोला है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: 15 वर्ष, की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को अपना फैन बना लिया है. वैभव के सामने बड़े-बड़े गेंदबाज भी फेल हो रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए फिलहाल वैभव सबसे बड़े मैच विनर बन गए हैं. वैभव की अब एक कमी सामने आ गई है. जिसके बारे में खुद सूर्यवंशी ने खुलकर बोला है. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर से बात करते हुए वैभव ने बताया कि उन्हें किस बात से डर लगता है. अब इस बारे में भी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है.  

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना सबसे बड़ा डर 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहली बार भिड़ी तो वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. वहीं जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोबारा हुआ तो सूर्यवंशी ने पलटवार करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. जिसके बाद अपने डर के बारे में बोलते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ‘पिछले मैच में आउट होने के बाद मैं वापस गया और अपना फोन चेक किया. मैंने बहुत सी बातें देखीं. मैं आमतौर पर इन चीजों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन जब कोई मुझे सीधे कुछ कहता है तो वह मुझे थोड़ा प्रभावित करता है. मैं सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देना चाहता था. मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण था. मैं वही करने की कोशिश कर रहा था जो मैंने अभ्यास में किया था. मैं पहली गेंद से ही खुलकर खेल रहा था.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस टीम में अचानक हुई इस मैच विनर की एंट्री, मिचेल सैंटनर को किया रिप्लेस

विज्ञापन

प्रफुल हिंगे को दिया करारा जवाब 

हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को जीरो के स्कोर पर आउट करके बड़ी-बड़ी बातें की थी. जिसके बारे में ही वैभव ने बाद में हिंट दिया. हालांकि अगले मुकाबले में वैभव ने हिंगे के पहले ओवर में ही 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर अपना बदला लिया. आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. वैभव आज पंजाब के खिलाफ भिड़ने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: DC vs RCB: IPL इतिहास का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड हुआ दिल्ली के नाम, बेनकाब हुई कैपिटल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola