DC vs RCB: IPL इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड हुआ दिल्ली के नाम, बेनकाब हुई कैपिटल्स

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजी विभाग को चारों खाने चित कर दिया. इसी के साथ दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Cricket News - 2026-04-27T214229.767
1 / 6

27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने सामने हैं. आरसीबी की ओर से इस मैच में गेंदबाजों ने इतिहास रच दिया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में ही दिल्ली के 6 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई. इसी के साथ ही दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.  

विज्ञापन

दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया

दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास में पावर प्ले में सबसे कम रन बनाए. दिल्ली ने इस मैच में पावर प्ले में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 13 रन बनाए, जो आईपीएल के पावर प्ले में सबसे कम स्कोर दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स3 / 6

इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था. राजस्थान ने 17 साल पहले यानी साल 2009 में आरसीबी के खिलाफ केपटाउन में 2 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद4 / 6

वही, आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पावर प्ले में 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाया था. ये पावर प्ले में आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर था.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स5 / 6

आईपीएल 2011 में केकेआर के खिलाफ पावर प्ले का चौथा सबसे कम स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया था. येलो आर्मी ने केकेआर के खिलाफ पावर प्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाए थे.

चेन्नई बनाम दिल्ली

चेन्नई बनाम दिल्ली6 / 6

पांचवां सबसे कम स्कोर भी सीएसके के ही नाम है, जब टीम ने आईपीएल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे. इसके अलावा छठा सबसे कम स्कोर भी सीएसके के ही नाम है. सीएसके ने आईपीएल 2019 में आरसीबी के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन ही बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन