Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 में ‘ड्रामा’, LSG-DC के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक! कलेश का VIDEO वायरल

Prince Yadav-Tristan Stubbs: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 1 अप्रैल को शानदार मैच देखने को मिला. इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच आपस में बहस हुई. इसी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 2, 2026 07:08
Prince Yadav-Tristan Stubbs
मैदान पर हुई दो खिलाड़ियों की बहस

Prince Yadav-Tristan Stubbs: IPL 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. 1 अप्रैल को हुए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले का एक मोमेंट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसी ड्रामे का एक वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है.

प्रिंस-स्टब्स के बीच हुई तीखी बहस

इकाना स्टेडियम में हुआ DC और LSG का मैच काफी मनोरंजक साबित हुआ. दूसरी पारी का पांचवां ओवर प्रिंस यादव डालने आए. उस समय ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे थे और LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई. ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद प्रिंस, ट्रिस्टन को घूरने लगे. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी घूरना शुरू कर दिया. इसी बीच स्टब्स ने कुछ बोला और प्रिंस ने भी उन्हें जवाब दिया. अच्छी बात यह रही कि दोनों के बीच यह ड्रामा ज्यादा आगे नहीं बढ़ा.

---विज्ञापन---

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: ऋषभ पंत OUT या Not Out? एक गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच देखने को मिला. LSG पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन DC के गेंदबाजों के सामने वो कुछ खास नहीं कर पाए. मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए. 18.4 ओवरों में LSG की पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी बेहद निराशाजनक रही. केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए और पथुम निसंका 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 5 ओवर के अंदर DC के चार विकेट गिर चुके थे. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला, जिन्होंने नाबाद 32 गेंदों में 39 रन बनाए. इन दोनों के प्रदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स को 17.1 ओवर में ही 6 विकेट से LSG पर जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, समीर रिजवी ने जिताया हार हुआ मैच

First published on: Apr 02, 2026 06:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.