Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले RCB के 2 स्टार खिलाड़ियों का चला बल्ला, तूफानी बल्लेबाजी करके गेंदबाजों को डराया!

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 सालों के इंतजार के बाद आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी उठाई थी. इस ऐतिहासिक जीत में आरसीबी के मैच फिनिशर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी. ये दोनों बल्लेबाजों अब एक बार फिर से फॉर्म में आ गए हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 25, 2026 21:57
Tim David and Romario Shepherd
Tim David and Romario Shepherd

IPL 2026: आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है. जहां पर उनका मैच 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है. इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम खास तैयारी करती हुई नजर आ रही है. इस टीम के 2 सबसे विस्फोटक बल्लेबाज अब फॉर्म में आ गए हैं. जिसके कारण ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार खुश होंगे. इन दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में तूफानी पारी खेली है.   

फॉर्म में आए रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड 

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड और ऑस्ट्रेलिया के मैच फिनिशर टिम डेविड शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. रोमारियो ने अभ्यास मैच में सिर्फ 14 गेंदों में ही 37 रनों की पारी खेली. वहीं टिम डेविड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में ही 68 रन बना डाले. ये दोनों ही बल्लेबाज आरसीबी के लिए नंबर 6 और 7 पर खेलते हुए नजर आते हैं. जहां पर आकर दोनों अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं और मैच का रुख पलट देते हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले इनके फॉर्म में आने से बाकी फ्रेंचाइजियों को समस्या हो सकती है. पिछली बार आरसीबी की जीत में इन दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल गई गुजरात टाइटंस की टीम, स्टार तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

---विज्ञापन---

विराट कोहली और रजत पाटीदार की फॉर्म पर टिकी हैं नजरें 

हाल के समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जितने अभ्यास मैच खेले हैं. उसमें किंग विराट कोहली का बल्ला लगभग हर मैच में चला है. ऐसे में उनकी फॉर्म फिलहाल फ्रेंचाइजी के लिए खुशखबरी लाई है. हालांकि कप्तान रजत पाटीदार की फॉर्म को लेकर साफ संकेत नहीं मिल पा रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इंजरी के कारण बाद में बहुत ही कम मैच खेल सके थे. ऐसे में जितेश शर्मा के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई थी. कप्तान पाटीदार इस सीजन में पूरी तरह से फिट रहना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले आईसीसी की टी-20 रैंकिंग आई, सूर्यकुमार यादव को हुआ बड़ा फायदा 

First published on: Mar 25, 2026 09:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.