हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: पंजाब की शर्मनाक छठी हार से खुश होंगी ये 2 फ्रेंचाइजी, प्लेऑफ के बने रोमांचक समीकरण 

IPL 2026: पंजाब किंग्स की हार के बाद 2 टीमें ऐसी हैं जिनके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो चुकी हैं. पंजाब की टीम लगातार छठी हार के बाद अब मुश्किलों में नजर आ रही है. PBKS की इस हार के बाद प्लेऑफ के रोमांचक समीकरण नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ मैच में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ की राह अब थोड़ी मुश्किल हो गई है. पंजाब की टीम के लिए ये इस सीजन की लगातार छठी हार रही है. टीम ने शानदार अंदाज में सीजन की शुरुआत की थी और पहले 7 मैचों में से एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया था. आरसीबी के हाथों पंजाब की इस हार के बाद प्लेऑफ के समीकरण काफी रोमांचक होते नजर आ रहे हैं. पंजाब की इस हार से 2 फ्रेंचाइजी को बहुत खुश हो रही होंगी. आइए आपको बताते हैं कि ये 2 टीमें कौन सी हैं. 

पंजाब के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

पंजाब किंग्स की टीम के लिए इस मैच में हार के साथ ही प्लेऑफ की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है. टीम इस मैच के बाद 13 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर काबिज है. टीम के पास एक मैच और बचा है. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम के खाते में 15 अंक हो जाएंगे. इसी के साथ टीम को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर निर्भर रहना होगा. इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें पंजाब की इस हार के बाद बढ़ गई हैं. 

CSK और RR की टीमों के लिए गुड न्यूज

पंजाब किंग्स की इस हार से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे ज्यादा खुश होंगी. चेन्नई की टीम ने 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं और टीम छठे नंबर पर है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम के 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं. दोनों ही टीमों के सामने प्लेऑफ के दरवाजे खुले हैं. पंजाब की इस हार ने इस दोनों टीमों की राह को आसान किया है. जो भी ज्यादा मैचों में जीत हासिल कर ज्यादा अंक हासिल करेगी वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में अगर ये दोनों टीमें अपने सभी मैच हार जाती हैं और पंजाब अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करती है तो ऐसे में पंजाब की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली फ्रेंचाइजी कौन? RCB ने की MI की बराबरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola