IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली फ्रेंचाइजी कौन? RCB ने की MI की बराबरी

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम ट्रॉफी जीतने के मामले में भले ही सबसे सफल टीम ना हो लेकिन टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. हालांकि, अभी भी टीम को पहले नंबर पर पहुंचने में समय लगेगा क्योंकि एक दूसरी टीम पहले नंबर पर काबिज है.

jacket - 2026-05-17T200410.629

RCB qualified for Playoffs: आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. पंजाब के खिलाफ मैच में 23 रनों से जीत हासिल कर टीम आईपीएल के इस सीजन में ऐसा काम करने वाली पहली टीम बनी. आरसीबी की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 13 मैचों में से 9 मैचों में जीत हासिल की है और 18 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है. टीम ने इस सीजन अब तक केवल 4 मैचों में ही हार का सामना किया है. इसी के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम

आईपीएल के इतिहास पर नजर डाले तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम है. आईपीएल के पहले सीजन से टीम धोनी की कप्तानी में खेलती आ रही थी लेकिन अब उनकी बढ़ती उम्र ने टीम को आगे बढ़ने पर मजबूर किया है. सीएसके आईपीएल के इतिहास में कुल 12 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. इसी के साथ टीम सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाली टीम भी है. फ्रेंचाइजी ने 10 बार टूर्नामेंट का फाइनल खेला है, जिसमें से 5 बार खिताब पर कब्जा किया है. इस सीजन भी टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और अगर अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

RCB ने की मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी

आरसीबी की टीम ने इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाते ही मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. आरसीबी ने 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है और मुंबई इंडियंस की टीम भी 11 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम खराब प्रदर्शन के चलते पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. मुंबई आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है. टीम ने चेन्नई की तरह ही 5 बार आईपीएल टाइटल जीता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ