हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हो गया बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का घमासान, फैंस के लिए खुशखबरी

IPL Start Date Announced: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह है. टी20 वर्ल्ड कप के बाद सभी का फोकस इस पर ही रहने वाला है. टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप भी शुरू कर दिए हैं. कई लोगों के मन में टूर्नामेंट की शुरुआती तारीख को लेकर सवाल था. अब आधिकारिक रूप से IPL 2026 की शुरुआती तारीख सामने आई है.

विज्ञापन
इस दिन शुरू होगा IPL 2026

IPL Start Date Announced: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है. पिछले कुछ समय से IPL की शुरुआत को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. अब आधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 की तारीख का ऐलान हो गया है. फैंस मार्च 2026 के अंतिम हफ्ते से टूर्नामेंट का आनंद ले पाएंगे.

इस दिन शुरू होगा IPL 2026

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए IPL 2026 की शुरुआती तारीख का ऐलान कर दिया. बता दें कि टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा. अब तक शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन IPL की शुरुआती तारीख की घोषणा ने साफ कर दिया है कि कुछ दिनों में ये भी पता लग जाएगा कि किस टीम का पहला मैच होगा. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई द्वारा दो अलग-अलग भागों में शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा. अभी सिर्फ टूर्नामेंट की शुरुआती तारीख का ऐलान हुआ है.

आप नीचे स्टार स्पोर्ट्स की आधिकारिक पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: फ्री में कैसे देखें IND vs NZ फाइनल मैच? इस चैनल पर खर्च नहीं करना पड़ेगा एक भी पैसा!

RCB के घर में होगा पहला मैच!

IPL 2026 का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 का पहला मैच खेलती हुई नजर आएगी. RCB अपने घर में धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी. उन्होंने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था और बताया जा रहा है कि उनसे ही RCB का पहला मैच हो सकता है.

विज्ञापन

IPL 2026 का फाइनल कहां होगा?

कुछ दिनों पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच पर भी अपडेट आया था. पिछले साल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच हुआ. अब बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा. आधिकारिक रूप से घोषणा होना बाकी है. RCB के पांच होम मैच चिन्नास्वामी में होंगे, वहीं दो रायपुर में देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola