IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में हार का सामना किया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 अप्रैल को होने वाले अहम मुकाबले से पहले गुजरात की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के कप्तान शुभमन गिल दिल्ली के खिलाफ मैच में खेलने के लिए फिट हो चुके हैं और इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है. टीम के कप्तान होने के साथ-साथ बल्ले से भी गिल के ऊपर काफी दारोमदार रहता है. उनकी वापसी टीम को एक बार फिर से खड़ा करने में अहम योगदान देगी.
🚨 GOOD NEWS FOR GUJARAT TITANS FANS 🚨
– Captain Shubman Gill is likely to return for Gujarat Titans in their next match against Delhi Capitals tomorrow. (Gaurav Gupta/TOI). pic.twitter.com/7kVBMIz0Bu---विज्ञापन---— Tanuj (@ImTanujSingh) April 7, 2026
RR के खिलाफ नहीं खेल पाए थे मैच
शुभमन गिल को मसल में खिंचाव हो गया था जिसके चलते वो राजस्थान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में गुजरात को 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा. उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान टीम की कप्तानी करते हुए दिखे. टीम को कप्तान गिल की कमी जरूर खली थी. ऐसे में उनकी वापसी अगले मैच में टीम की दिशा तय करती हुई नजर आएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरेंगे.
दिल्ली से होगा कांटे का मुकाबला
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात की टीम को अभी भी अपना खाता खुलने की चाह है. शुभमन गिल ने इस सीजन टीम के लिए केवल एक ही मैच खेला है जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली थी. गिल के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 116 पारियों में 3905 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक तो वहीं 26 अर्धशतक भी निकले हैं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: RR vs MI के मैच में इन 5 ‘बैटल’ पर होगी सबकी नजरें, 32 वर्षीय बुमराह के सामने होंगे 15 साल के वैभव










