IPL 2026: RR vs MI के मैच में इन 5 ‘बैटल’ पर होगी सबकी नजरें, 32 वर्षीय बुमराह के सामने होंगे 15 साल के वैभव
IPL 2026 RR vs MI: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस मैच में कई खिलाड़ियों के बीच अपने आप को साबित करने की चुनौती होगी. अनुभव और युवा खिलाड़ी के जोश की जंग भी इस मैच में होगी. यहां देखें 5 'की' बैटल्स

IPL 2026: आईपीएल 2026 के महासंग्राम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि दोनों ही टीमें बड़ी जोरदार नजर आ रही हैं. इस मैच में फैंस कई बड़ी बैटल देख सकते हैं. दोनों ही टीमों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है. कही कोई युवा है तो वहीं कोई टी20 विश्व कप 2026 जीत कर आ रहा है. ऐसे में आइए आपको भी बताते हैं इस मैच में खिलाड़ियों के बीच होने वाली अहम बैटल्स के बारे में…
जायसवाल के सामने बोल्ट
2 / 6मुंबई इंडियंस के तेज तर्रार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम के विकेट चटकाने में माहिर माने जाते हैं. राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए वो एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टी20 क्रिकेट में बोल्ट ने जायसवाल को 13 गेंदों फेंकी हैं जिसमें उन्होंने 23 रन जड़े और 2 बार आउट भी हुए हैं.
आर्चर के निशाने पर होंगे रोहित
3 / 6जोफ्रा आर्चर भी पिछले मैच में कमाल के रंग में नजर आए थे तो वहीं रोहित का फॉर्म भी लाजवाब चल रहा है. आर्चर जल्द से जल्द रोहित को आउट करना चाहेंगे. टी20 क्रिकेट की 8 पारियों में रोहित जोफ्रा के खिलाफ 34 रन ही बना पाए हैं और इस दौरान 3 बार आउट भी हुए हैं.
बुमराह और वैभव की होगी टक्कर
4 / 6टी20 विश्व कप जीत के आ रहे जसप्रीत बुमराह का सामना होगा अंडर 19 विश्व कप में तूफानी शतक जड़ टीम को खिताब जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी से. इन दोनों खिलाड़ियों की बैटल पर हर किसी की नजर रहेगी. एक तरफ 32 साल के बुमराह होंगे तो वहीं दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी.
सूर्या को चुनौती देंगे संदीप शर्मा
5 / 6संदीप शर्मा हमेशा से ही सूर्यकुमार यादव के लिए चुनौती पेश करते आ रहे हैं. सूर्या ने अब तक संदीप शर्मा के खिलाफ 32 गेंदों का सामना कर चुके हैं लेकिन इस दौरान वो केवल 33 रन ही बना पाए तो वहीं 4 बार अपना विकेट भी गंवाया. ऐसे में एक बार फिर संदीप सूर्या पर शिकंजा कसना चाहेंगे.
जडेजा-हार्दिक में बेहतर कौन?
6 / 6दोनों ही टीमों में एक 1-1 टी20 विश्व कप विजेता ऑलराउंडर शामिल है. मुंबई के लिए हार्दिक अपना दम दिखाएंगे तो वहीं राजस्थान में वापसी कर जडेजा दमदार दिख रहे हैं. ऐसे में इस मैच में भी इन दोनों पर सबकी नजरें होंगी.