Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले CSK की टीम को लगा दूसरा झटका, नाथन एलिस के बाद एक और खिलाड़ी हुआ इंजर्ड

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां तेज हो गई है. लीग के शुरू होने में अब सिर्फ 8 दिनों का ही समय बचा है. इस बीच लीग में इंजरी का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बैक टू बैक दिन में 2 बड़े झटके लगे हैं. नाथन एलिस के बाद एक और खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 20, 2026 16:43
Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के बाद अच्छी टीम बनाई थी. जिसके कारण फैंस भी कमबैक की उम्मीद लगा रहे थे. हालांकि सीजन शुरू होने के 8 दिन पहले सीएसके की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं. अब फ्रेंचाइजी का एक और स्टार खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गया है. जिसके कारण ही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अब कमजोर नजर आ रही है. 

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और बड़ा झटका 

सीएसके के तेज गेंदबाज नाथन एलिस 19 मार्च को आईपीएल 2026 से बाहर हो गए. उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगी हुई है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गया है. क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के मैथ्यू शार्ट इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं. ऐसे में अब चेन्नई सुपर किंग्स के सिर्फ 6 विदेशी खिलाड़ी ही बचे हैं. फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही है कि मैथ्यू की इंजरी जल्द ही ठीक हो जाए. जिससे वो टीम में खेल सके. हालांकि मैथ्यू की जगह शुरुआती प्लेइंग 11 में नहीं बन रही है. उन्हें फ्रेंचाइजी ने डेवाल्ड ब्रेविस के बैकअप के तौर पर अपने साथ जोड़ा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने की रवींद्र जडेजा की ‘धुनाई’, IPL 2026 से पहले भरी हुंकार

---विज्ञापन---

दबाव में आ गए हैं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 

नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य गेंदबाज थे. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है. वहीं अब मैथ्यू शॉर्ट की इंजरी भी समस्या को बढ़ाने वाली है. अब भारतीय टीम को स्पिन डिपार्टमेंट में जरूरत पड़ने पर अकील हुसैन को बतौर ऑलराउंडर मौका देना होगा. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. हालांकि अब संजू सैमसन और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर उन्हें स्पेशल प्लान तैयार करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, सचिन-लारा और युवराज जैसे दिग्गजों का फिर लगेगा मेला, जानें पूरी डिटेल्स

First published on: Mar 20, 2026 04:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.