Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: DC से हार के बाद क्या फिर लगी ऋषभ पंत की क्लास? संजीव गोयनका की कप्तान से बातचीत का वीडियो वायरल

Rishabh Pant-Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में LSG की शुरुआत खराब रही और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद एक मोमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत बातचीत कर रहे हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 2, 2026 08:36
Rishabh Pant-Sanjiv Goenka
पंत-गोयनका की बातचीत वायरल

Rishabh Pant-Sanjiv Goenka: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक साबित हुई. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ओपनिंग करने आए कप्तान ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और LSG के मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

हार के बाद ऋषभ पंत से मिले संजीव गोयनका

मैच के बाद का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें LSG के मालिक संजीव गोयनका की ऋषभ पंत से बातचीत हो रही है. वीडियो में उनकी वार्तालाप की आवाज नहीं आ रही, लेकिन साफ तौर पर लग रहा है कि पंत मैच में अपनी प्लानिंग और फैसलों के बारे में समझा रहे हैं. बातचीत के दौरान LSG के कोच जस्टिन लैंगर भी मौजूद थे.

---विज्ञापन---

दो साल पहले IPL 2024 में एक मैच में LSG की हार के बाद संजीव गोयनका का कप्तान केएल राहुल पर गुस्सा फूटा था. यह मोमेंट काफी वायरल हुआ था. अब फैंस उस मोमेंट की तुलना ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की हालिया बातचीत से कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि पंत की क्लास लगाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में ‘ड्रामा’, LSG-DC के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक! कलेश का VIDEO वायरल

गोयनका ने LSG को भेजा खास मैसेज

LSG ने 1 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए इस मैच की पहली पारी में 141 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और उन्होंने जल्दी चार विकेट गंवा दिए. इसके बावजूद उन्होंने 17.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया और 6 विकेट से मैच जीता.

LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने X पर LSG के लिए पोस्ट डाला. उन्होंने लिखा, ‘यह एक लंबा सीजन है और इस तरह के पल आगे के लिए कुछ महत्वपूर्ण तैयार करते हैं. मैं इकाना में हमारा सपोर्ट करने आए सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा. हम बेहतरीन तरीके से वापसी करेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स की कहानी अभी बाकी है.’

ये भी पढ़ें:- LSG vs DC: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, समीर रिजवी ने जिताया हार हुआ मैच

First published on: Apr 02, 2026 08:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.