Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

RR vs MI: धमाकेदार कमबैक करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RR vs MI: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. दोनों ही टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है.

Author
Written By: Aditya Updated: Apr 7, 2026 11:34
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians
Rajasthan Royals vs Mumbai Indians

RR vs MI: मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हारने के बाद अब आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भिड़ने वाली हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम धमाकेदार कमबैक करने के लिए उतरेगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाले हैं. इस मुकाबले के बारे में सभी रिपोर्ट्स अब सामने आ रहे हैं. फैंस की नजरें इस मुकाबले की मौसम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. 

हेड टू हेड 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 16 मैच जीते हैं. वहीं राजस्थान की टीम को सिर्फ 14 मुकाबलों में ही जीत मिली है. वहीं 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. राजस्थान की टीम के पास इस अंतर को और कम करने का अच्छा मौका है. 

---विज्ञापन---

जानें पिच और मौसम रिपोर्ट 

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर पहली पारी के दौरान नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं बाद में स्पिनरों के लिए मदद नजर आती है. हालांकि दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के पास जीत दर्ज करने का मौका होता है. बात मौसम की करें तो बारिश इस मुकाबले में भी खलल डाल सकती है. हालांकि उसका इंपैक्ट बहुत ज्यादा नहीं रहने वाला है. जिसके कारण कम ओवरों का मैच फैंस को देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में टॉस और भी ज्यादा अहम होने वाला है. 

यहां पर देखें दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के खेमे से आई खुशखबरी

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR के प्रदर्शन से गुस्सा हैं शाहरुख खान? मैनेजमेंट के साथ बातचीत के वीडियो ने मचाई हलचल!

First published on: Apr 07, 2026 10:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.