RCB vs CSK: आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली अब आईपीएल में भी जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम जरूर करते हैं. आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सीएसके के खिलाफ रन बनाने के मामले में कोहली टॉप पर नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
सीएसके के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 18 गेंदों में 28 रनों की अहम पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 1 छक्का भी शामिल रहा. इस पारी के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली के नाम 1174 रन हो गए हैं. आईपीएल इतिहास में किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम हो गया है.
इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज थी. हिटमैन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं. अब रोहित इस मामले में पीछे हो गए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी विराट कोहली ही नजर आ रहे हैं. कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 1159 रन अब तक बनाए हैं. चौथे नंबर पर मौजूद डेविड वॉर्नर ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ ही 1134 रन जोड़े हैं.
Most Runs Against a Team in IPL
1174 runs – 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 v CSK*
1161 runs – Rohit Sharma v KKR
1159 runs – Virat Kohli v PBKS
1134 runs – David Warner v PBKS
1130 runs – Virat Kohli v DC
1093 runs – David Warner v KKR
1092 runs – Rohit Sharma v DC
1057 runs – Shikhar… pic.twitter.com/d5rSYx6yVb---विज्ञापन---— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) April 5, 2026
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत के दम पर लखनऊ ने खोला जीत का खाता, हैदराबाद को मिली एक और हार
आरसीबी के बल्लेबाजों का रहा जलवा
मुकाबले में टॉस हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. कोहली के जोड़ीदार फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी 29 गेंदों में अहम 50 रन जोड़े. अंत में कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथ देते हुए टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन ठोक दिए.
ये भी पढ़ें: IPL टीमों को इस खिलाड़ी ने लगाया लगभग 40 करोड़ का चूना, पिछले 5 सीजन से नहीं कर रहा परफॉर्म










