हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: सवालों के बीच घिरे वैभव सूर्यवंशी, तो रवींद्र जडेजा ने किया बचाव, आलोचकों को दिया करारा जवाब

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया था. हालांकि उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी दूसरे ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. जिसके बारे में वैभव सूर्यवंशी से सवाल पूछा गया, तो रवींद्र जडेजा ने उनका बचाव किया.

विज्ञापन
Ravindra Jadeja and Vaibhav Suryavanshi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम 17 सालों से दूसरी ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. साल 2022 में टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. आईपीएल 2026 में भी उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में टीम से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं. ऐसे ही सवालों के घेरे में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी घिर गए थे. जिसके बाद दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उनके बचाव में उतरना पड़ा.  

रवींद्र जडेजा ने किया वैभव सूर्यवंशी का बचाव 

राजस्थान रॉयल्स की टीम एक इवेंट में थी. जहां पर टीम के स्टार खिलाड़ियों से सवाल किए जा रहे थे. ऐसे समय में वैभव सूर्यवंशी से तीखा सवाल पूछा गया. उन्होंने पूछा, ‘राजस्थान को सूखाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है और 2008 में आपने IPL ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से ये भी सूखाग्रस्त क्षेत्र है तो क्या 2026 में राजस्थान रॉयल्स जीतेगी IPL? जिस पर वैभव सूर्यवंशी हैरान रह गए. 

उसको देखते हुए रवींद्र जडेजा ने माइक अपने हाथ में ले लिया और जवाब देते हुए कहा, ‘आपने सही कहा कि 2008 से हमने ट्रॉफी नहीं जीती. अभी तो राजस्थान में बहुत ही हरियाली नजर आ रही है. आप ऐसा मत बोलिए सूखा है. बहुत जगह हरियाली है. कोई भी चीज को बड़े होने में टाइम लगता है. पौधा भी बड़ा होता है तो उसको टाइम लगता है. अभी वो पौधा बड़ा हो गया है. अभी वो फल आना शुरू हो गया है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी ने इस युवा खिलाड़ी को दी पैसे बचाने की सलाह, CSK के लिए इस सीजन करेगा डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं नजरें 

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का ये आईपीएल में दूसरा सीजन है. पिछले सीजन में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में वो बैक टू बैक सीजन में कमाल का प्रदर्शन करके सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. वहीं बात रवींद्र जडेजा की करें तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करके उन्हें लिया है. जडेजा के साथ राजस्थान की टीम में सैम कुरेन भी आए हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अब संजू सैमसन नजर आएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: KKR में हर्षित राणा की जगह लेगा 28 साल का तेज गेंदबाज! CSK का रह चुका है हिस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola