IPL 2026 Opening Ceremony: चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर आरसीबी और कर्नाटक सरकार के बीच जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कर्नाटक सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर चिन्नास्वामी में आरसीबी के मैच होते हैं, तो ग्राउंड के अंदर से लेकर बाहर तक होने वाली हर गतिविधि के लिए टीम को जिम्मेदारी लेनी होगी.
अब इस विवाद के कारण आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भी अधर में लटक गई है. बता दें कि नियमों के अनुसार, ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन पिछले सीजन की चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर किया जाता है.
अधर में अटकी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी
चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर जारी विवाद ने बीसीसीआई की टेंशन को भी बढ़ा दिया है. आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के वेन्यू को लेकर स्थिति क्लियर नहीं हो पा रही है. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर चिन्नास्वामी का विवाद समय रहते हुए नहीं सुझलता है, तो आरसीबी को अपना पहला मैच रायपुर में खेलना पड़ सकता है. मगर दिक्कत यह है कि बीसीसीआई नॉन मेट्रो शहर में टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी कराने के फेवर में नहीं है. हाल ही में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में ओपनिंग सेरेमनी को लेकर दो सुझाए दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फिफ्टी लगाए बिना ही T20 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया सूर्यकुमार यादव का नाम, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने
पहला सुझाव यह है कि चिन्नास्वामी विवाद नहीं सुलझने की स्थिति में आरसीबी अपना पहला मुकाबला डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले ताकि वहां ओपनिंग सेरेमनी कराई जा सके. वहीं, दूसरा सुझाव यह है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन पिछले सीजन की रनरअप रही पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में कराया जाए. आरसीबी को अपने मैच खेलने के लिए तिरुवंतपुरम से भी ऑफर आया था, लेकिन टीम ने साफ इनकार कर दिया था.
चिन्नास्वामी में मची थी भगदड़
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. इसके बाद आरसीबी ने चिन्नास्वामी के मैदान पर जश्न मनाने का फैसला किया था, लेकिन ग्राउंड के बाहर फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा था और भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines