Arjun Tendulkar: लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनने के बाद अर्जुन तेंदुलकर गेंद और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने गोवा क्रिकेट टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. चंडीगढ़ के खिलाफ तो गेंदबाजी में उन्होंने कहर बरपा दिया. जिसके कारण ही बल्लेबाजों को परेशान कर दिया है. अर्जुन का प्रदर्शन देखकर मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस टीम को बड़ा झटका लगा है.
अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद के साथ मचाया कहर
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में गोवा की टीम ने पहला मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए. जिसके बाद गेंदबाजी में भी 29 रन दिए. गोवा ने अपना अगला मुकाबला चंडीगढ़ के खिलाफ खेला. जहां पर जूनियर तेंदुलकर ने 9 गेंदों में 14 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में कहर बरपा दिया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हालांकि हैदराबाद के खिलाफ वो बल्ले के साथ फेल हो गए. हालांकि इस मुकाबले में भी वो गेंद के साथ अभी भी खुद को साबित कर सकते हैं. अर्जुन लगातार अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 11 छक्के, 7 चौके… अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 32 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
तेंदुलकर ने गोवा के लिए किया है कमाल
घरेलू क्रिकेट में जब से मुंबई छोड़कर अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की टीम ज्वाइन किया है. उसके बाद से ही उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है. गोवा की टीम भी अर्जुन को लगातार प्लेइंग 11 में मौका दे रही है. ऐसे में तेंदुलकर भी अपनी स्किल पर काम कर रहे हैं. अगर आईपीएल 2026 में अर्जुन ने कमाल का प्रदर्शन किया तो उन्हें जल्द ही इंडिया ए की टीम में भी मौका मिल सकता है. टीम इंडिया लंबे समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है. हार्दिक पांड्या की फिटनेस भी टीम इंडिया के लिए समस्या का विषय है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा!
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines