विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा!

Virat Kohli: विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई लोगों को लग रहा है कि इसके बाद कोहली सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में वापसी करेंगे. हालांकि, कोहली इसके पहले एक बड़ा टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Virat Kohli Vijay hazare Trophy

विराट कोहली खेलेंगे बड़ा टूर्नामेंट!

Virat Kohli: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आने वाले हैं. कोहली को मैदान पर वापस देखने के लिए भारतीय फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कई लोगों को लग रहा है कि कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे खेलने के बाद सीधा न्यूजीलैंड सीरीज में नजर आएंगे. हालांकि, इसके पहले कोहली एक बड़ा टूर्नामेंट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. हालिया रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि वो विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं और दिल्ली का नेतृत्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी!

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. अब टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा का मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलना लगभग फाइनल समझा जा रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि विराट कोहली भी दिल्ली के लिए बेंगलुरु में विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने का प्लान कर रहे हैं. रिपोर्ट में ये चीज साफ कर दी गई कि साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद कोहली लंदन लौट जाएंगे लेकिन वो फिर से वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 11 छक्के, 7 चौके… अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 32 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

साउथ अफ्रीका सीरीज में विराट से उम्मीदें

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज द्वारा महीनों बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी. पहले दो मैचों में वो शून्य पर आउट हो गए. हालांकि, सिडनी में हुए तीसरे वनडे में विराट ने नाबाद 74 रन की पारी खेली. कोहली अपनी इस फॉर्म को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी रखना चाहेंगे. प्रैक्टिस सेशन के दौरान वो अच्छे टच में नजर आए और उन्होंने कुछ बड़े शॉट भी लगाए.

विज्ञापन

कैसा है विराट का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 31 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है. इसी बीच उन्होंने 1504 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 65.39 की रही है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. इससे पता चलता है कि कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ डंका बजता है. 2018 में कोहली ने अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेली थी और नाबाद 160 रन बनाए थे. उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका ये प्रदर्शन जारी रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ