11 छक्के, 7 चौके... अभिषेक शर्मा ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 32 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

Abhishek Sharma Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले अभिषेक शर्मा तगड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पंजाब के लिए खेलते हुए उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के गेंदबाजों की हालत खराब कर रही. उन्होंने मात्र 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी.

Abhishek Sharma

अभिषेक के आगे गेंदबाजों ने टेके घुटने

Abhishek Sharma Century: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बवाल मचा रहे हैं. वो पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं और एक बार फिर उन्होंने बता दिया कि वो दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज क्यों हैं. उन्होंने बंगाल के खिलाफ मात्र 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 11 छक्के और 7 चौके ठोके. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अभिषेक का इस तरह की फॉर्म में नजर आना काफी बड़ी बात है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम

बंगाल के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिषेक शर्मा ने धमाल मचाया. उन्होंने पारी की शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया. शर्मा ने मात्र 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी बीच उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके जड़े. अपने गुरु युवराज सिंह की तरह ही उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी वो नहीं रुके और बड़े शॉट्स खेलना जारी रखा. शर्मा ने इसके बाद भी बंगाल के गेंदबाजों की हालत खराब की और 32 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया. इसके लिए उन्होंने 7 चौकों और 11 छक्कों का सहारा लिया.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए हैं तैयार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर 2025 से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ताबड़तोड़ पारी खेलकर ये बता दिया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहराम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अभिषेक शर्मा का सबकॉन्टिनेंट में प्रदर्शन अच्छा है और वो साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की भी हेकड़ी निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

कैसा था ऑस्ट्रेलिया सीरीज में प्रदर्शन?

अभिषेक शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में प्रदर्शन अच्छा रहा. वो श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 40.75 की औसत से 163 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा. सीरीज के दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए, वरना अभिषेक का स्कोर श्रृंखला में और भी ज्यादा होता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ