Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले बदल गई गुजरात टाइटंस की टीम, स्टार तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

IPL 2026: अपने ओपनिंग सीजन में ही चैंपियन बन गई गुजरात टाइटंस की टीम दूसरी ट्रॉफी की तलाश में है. मिनी ऑक्शन के बाद टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी. हालांकि सीजन शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगा. स्टार भारतीय खिलाड़ी इंजरी के कारण पूरे सीजन से ही बाहर हो गई.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 25, 2026 20:43
Gujarat Titans
Gujarat Titans

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम मिनी ऑक्शन के बाद अब बदल गई है. तेज गेंदबाज पृथ्वीराज यारा इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अपने उनके रिप्लेसमेंट को भी तलाश लिया है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा ने टीम के पुराने खिलाड़ी पर भी भरोसा जताया है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेला है. घरेलू क्रिकेट में भी इस तेज गेंदबाज का अच्छा रिकॉर्ड रहा है. 

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले बदली गुजरात टाइटंस की टीम 

तेज गेंदबाज पृथ्वीराज राजा इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब आईपीएल 2026 में कुलवंत खेजरोलिया को गुजरात टाइटंस की टीम में एंट्री मिली है. कुलवंत पहले भी आशीष नेहरा की कोचिंग में ही गुजरात की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच आशीष नेहरा एक बार फिर से उनके ऊपर भरोसा जताया है. टीम में बदलाव के इस खबर का आधिकारिक ऐलान खुद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सोशल मीडिया पर किया है. बता दें कि कुलवंत खेजरोलिया सिर्फ 30 लाख में ही गुजरात की टीम का हिस्सा बने हैं. कुलवंत ने अब तक आईपीएल में सिर्फ 6 विकेट ही अपने नाम किए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में ऐसी हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11, स्टार खिलाड़ी बैठेगा बाहर

---विज्ञापन---

प्लेइंग 11 में कुलवंत को जगह मिलना मुश्किल  

पिछले कई आईपीएल सीजन की तरह ही आईपीएल 2026 में भी कुलवंत को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. कप्तान शुभमन गिल शुरुआती मैचों में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी पर ही भरोसा जताने वाले हैं. वहीं इस टीम के पास अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी विकल्प नजर आ रहा है. ऐसे में मौका मिलने का कुलवंत खेजरोलिया को इंतजार करना पड़ेगा. गुजरात की बल्लेबाजी पिछले सीजन के मुकाबले इस बार थोड़ा कमजोर नजर आ रही है. ऐसे में गेंदबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेकर खेलना होगा. जिससे कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं आए.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को मिली गुड न्यूज, जसप्रीत बुमराह की आई फिटनेस रिपोर्ट

First published on: Mar 25, 2026 08:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.